अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Haryana News-बेटियों का अपमान बर्दाश्त नहीं होगा : रेनू भाटिया

On: March 8, 2026 8:19 PM
Follow Us:
Haryana News
---Advertisement---

Haryana News– कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र पहुंची हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने मशहूर रैपर बादशाह को लेकर सख्त रुख अपनाया है। रेनू भाटिया ने साफ शब्दों में कहा कि रैपर बादशाह को महिला आयोग में आना ही पड़ेगा और बेटियों का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इन दिनों विवादों में है रैपर बादशाह का टटीरी गाना

दरअसल रैपर बादशाह का टटीरी गाना इन दिनों विवादों में है। आरोप है कि इस गाने पर जींद रोडवेज की बस में कुछ स्कूली छात्राओं का डांस करते हुए वीडियो सामने आया, जिसमें अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया। इस वीडियो के सामने आने के बाद कई धार्मिक और सामाजिक संगठनों ने इसका कड़ा विरोध जताया। इतना ही नहीं, इस मामले में दो अलग-अलग जगहों पर एफआईआर भी दर्ज की गई हैं। विवाद बढ़ने के बाद मामला हरियाणा महिला आयोग तक पहुंचा था।

वहीं महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने कहा कि अगर किसी भी तरह से बेटियों की गरिमा को ठेस पहुंचती है तो आयोग सख्त कार्रवाई करेगा और रैपर बादशाह को महिला आयोग के सामने पेश होना ही पड़ेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!