अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Haryana news-चलती गाड़ी बनी आग का गोला

On: March 5, 2026 8:24 PM
Follow Us:
Haryana news
---Advertisement---

Haryana news-सोनीपत : सोनीपत के सारंग रोड पर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक चलती इको गाड़ी में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते गाड़ी धूं-धूं कर जलने लगी। आग लगते ही चालक ने सूझ-बूझ दिखाते हुए तुरंत गाड़ी सड़क किनारे रोक दी और बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। इसके बाद आस-पास के लोगों ने मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया।

वहीं राहगीरों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

हालांकि तब तक गाड़ी पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। फिलहाल गाड़ी में आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है और पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply