अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Haryana news-पानीपत में युवक की मौत ने खड़े किए सवाल, पीछे छोड़ गया मासूम बेटी और पत्नी

On: March 5, 2026 8:22 PM
Follow Us:
Haryana news-
---Advertisement---

Haryana news-पानीपत : सांईं कॉलोनी निवासी एक 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। युवक बुधवार रात को काम के सिलसिले में घर से निकला था, लेकिन सुबह उझा गेट के पास अचेत अवस्था में मिला। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

मृतक के भाई अर्जुन ने बताया कि अरुण (25) पेशे से मेहंदी आर्टिस्ट था और अक्सर ऑनलाइन ऑर्डर मिलने पर रात के समय भी काम के लिए बाहर जाता था। 4 मार्च की शाम करीब 8 बजे वह अपने एक दोस्त की बाइक लेकर घर से यह कहकर निकला था कि वह कुछ ही देर में वापस आ जाएगा। जब अरुण रात भर घर नहीं लौटा, तो परिजनों को लगा कि वह शायद मेहंदी लगाने के किसी काम में व्यस्त हो गया होगा और वहीं रुक गया होगा। लेकिन गुरुवार सुबह कॉलोनी वासियों ने अरुण को उझा गेट के पास बेसुध हालत में जमीन पर पड़ा देखा। उसके पास ही दोस्त की वह बाइक भी पड़ी हुई थी जिसे वह लेकर निकला था।

आनन-फानन में अरुण को सिवाह स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया। अरुण शादीशुदा था और उसकी एक छोटी बेटी है। उसकी अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और घर में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों को अंदेशा है कि यह हादसा या किसी रंजिश का परिणाम हो सकता है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि रात के समय अरुण किसके पास मेहंदी लगाने गया था और वहां से लौटते समय क्या हुआ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply