अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Haryana News-कार में 2 बहनों के साथ दो युवकों ने किया रेप

On: January 8, 2026 8:24 PM
Follow Us:
ciram news
---Advertisement---

Haryana News-सिरसा। जिले में दो सगी नाबालिग बहनों के साथ दो युवकों ने जबरन दुष्कर्म किया। पीड़िता बहनें कक्षा 8वीं और 9वीं कक्षा की छात्रा हैं। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता बहनों का बयान दर्ज किया है। महिला पुलिस ने दोनों आरोपी युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में परिजनों ने बताया कि उनकी एक बेटी (15) वर्ष की और दूसरी (16) साल की है। दोनों बेटियों का बंटी और अनिल नामक युवक से मोबाइल फोन पर अक्सर बातचीत होती थी। नवंबर 2025 में दोनों युवक उन्हें जबरन एक जगह पर ले गए और डरा धमकाकर उनके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद दोनों ने धमकी दी कि अगर इस बारे में किसी को बताया तो तुम्हारे परिवार को जान से मार देंगे।

परिजनों ने बताया कि धमकी के डर से बेटियों ने कुछ नहीं बताया। इसके बाद दोनों युवकों ने उन्हें फिर से परेशान करना शुरू कर दिया। इस पर दोनों बेटियों ने हिम्मत जुटाकर अपने घरवालों को आप बीती बताई। इस घटना के संबंध में जांच अधिकारी एवं महिला थाना प्रभारी सुनीता रानी का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!