अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Haryana news-बड़ा फैसला-अब बैंक से आएंगे 2 OTP, रुक जाएगी बुजुर्गों से साइबर ठगी

On: March 18, 2026 9:36 PM
Follow Us:
Haryana news
---Advertisement---

Haryana news- हरियाणा में तेजी से बढ़ते साइबर अपराध, खासकर ‘डिजिटल अरेस्ट’ जैसे मामलों पर लगाम लगाने के लिए अब सरकार एक नया और अहम कदम उठाने जा रही है। हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र की कार्यवाही के दौरान साइबर अपराध की चुनौतियों पर तीखी चर्चा देखने को मिली।

सदन में चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री नायब सैनी ने साइबर ठगों के नए पैंतरे ‘डिजिटल अरेस्ट’ पर गहरी चिंता व्यक्त की। सीएम ने एक बड़ी घोषणा करते हुए बताया कि अक्सर 60 साल से अधिक उम्र के बुजुर्ग साइबर अपराधियों के निशाने पर होते हैं। ठग उन्हें डरा-धमकाकर डिजिटल अरेस्ट कर लेते हैं और लाखों रुपये ट्रांसफर करवा लेते हैं।

सीएम सैनी ने कहा कि अब ऐसी स्थिति को रोकने के लिए बैंक ट्रांजैक्शन के वक्त दो OTP भेजे जाएंगे। पहला ओटीपी संबंधित बुजुर्ग के पास जाएगा, जबकि दूसरा ओटीपी उनके बेटे, बेटी या परिवार के किसी विश्वसनीय सदस्य के पास पहुंचेगा। इससे परिवार को तुरंत पता चल जाएगा कि कोई बड़ी राशि ट्रांसफर की जा रही है और वे समय रहते बुजुर्ग की मदद कर सकेंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!