अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Haryana news-हरियाणा में इन परिवारों को मिलेंगे 1000 किमी फ्री बस यात्रा

On: March 17, 2026 8:40 PM
Follow Us:
Haryana news
---Advertisement---

Haryana news-नूंह: हरियाणा सरकार द्वारा आमजन को सस्ती, सुरक्षित और पारदर्शी परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। ‘हैप्पी कार्ड’ योजना के तहत अब वार्षिक आय एक लाख रुपए से कम वाले परिवारों को हरियाणा रोडवेज की बसों में प्रतिवर्ष 1000 किलोमीटर तक निःशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की जा रही है।

हरियाणा रोडवेज नूंह के महाप्रबंधक कुलदीप जांगड़ा ने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के परिवारों को राहत प्रदान करना तथा उनकी दैनिक आवाजाही को आसान बनाना है। उन्होंने कहा कि हैप्पी कार्ड के माध्यम से पात्र परिवारों को डिजिटल और पारदर्शी तरीके से यात्रा का लाभ मिल रहा है, जिससे व्यवस्था में सुगमता आई है।

जीएम रोडवेज ने बताया कि हरियाणा सरकारी बसों में ओपन लूप टिकटिंग प्रणाली लागू करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। इस आधुनिक प्रणाली के तहत यात्री अपने बैंक कार्ड, डेबिट/क्रेडिट कार्ड या अन्य डिजिटल माध्यमों से सीधे टिकट भुगतान कर सकते हैं। इससे नकदी रहित लेन-देन को बढ़ावा मिला है और टिकटिंग प्रक्रिया अधिक सुविधाजनक व पारदर्शी बनी है।

उन्होंने आगे कहा कि ओपन लूप टिकटिंग प्रणाली लागू होने से यात्रियों को लंबी कतारों से राहत मिली है तथा परिवहन व्यवस्था में तकनीकी सुधार के माध्यम से पारदर्शिता सुनिश्चित हुई है। यह कदम डिजिटल इंडिया के विजन को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो रहा है। हरियाणा रोडवेज नूंह के महाप्रबंधक कुलदीप जांगड़ा ने पात्र परिवारों से अपील की कि वे इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और हैप्पी कार्ड बनवाकर निःशुल्क यात्रा सुविधा का लाभ प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि हरियाणा रोडवेज जनसेवा के लिए प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी यात्रियों की सुविधा के लिए नवीन पहलें जारी रखी जाएंगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!