अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Haryana News : हरियाणा में शुरू हुई 1.58 लाख लोगों को प्लॉट देने की प्रक्रिया, 24 हजार गरीबों को हर महीने पेंशन

On: May 6, 2025 11:10 AM
Follow Us:
Haryana News
---Advertisement---

Haryana News : हरियाणा (Haryana Pension Scheme) में सोमवार को 24,695 लोगों की पेंशन शुरू हो गई। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ऑनलाइन माध्यम से सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के नए लाभार्थियों के खाते में 7.48 करोड़ रुपये हस्तांतरित कर दिए। मुख्यमंत्री ने बताया कि जिन लोगों की नई पेंशन शुरू हुई है, उनमें 17,407 बुजुर्ग, 1,673 विधवाएं, 864 दिव्यांग, 1,700 निराश्रित बच्चे, 2,062 विधुर और अविवाहित, 351 कैंसर मरीज, एक किन्नर और दुर्लभ बीमारी से ग्रस्त एक मरीज शामिल हैं। इसके अलावा 530 लोगों को लाडली सामाजिक सुरक्षा भत्ता तथा विद्यालय नहीं जाने वाले 106 निशक्त बच्चों के लिए सहायता राशि शुरू की गई है।

Haryana News : सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभार्थियों की संख्या पहुंची 35 लाख के पार

मुख्यमंत्री ने यह भी जानकारी दी कि हरियाणा में विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों की कुल संख्या अब 35,16,814 हो गई है। इन सभी को राज्य सरकार की ओर से हर माह कुल 1,060 करोड़ रुपये की पेंशन राशि प्रदान की जा रही है। यह पेंशन विभिन्न श्रेणियों के लोगों को दी जा रही है, जिनमें बुजुर्ग, विधवा, दिव्यांग, निराश्रित बच्चे, गंभीर बीमारियों से ग्रस्त लोग और अन्य जरूरतमंद शामिल हैं।

 

Haryana News : 1.58 लाख लोगों को मिलेगा प्लॉट, प्रक्रिया शुरू

मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना (Haryana Housing Scheme) 2.0 के दूसरे चरण के तहत 1.58 लाख आवेदकों के लिए प्लॉट के आवंटन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। 537 ग्राम पंचायतों और 24 महाग्राम पंचायतों में इन प्लॉट्स के लिए परिवारों ने आवेदन किया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि योजना का उद्देश्य हर गरीब और जरूरतमंद परिवार को आवास उपलब्ध कराना है, ताकि उनके सिर पर पक्की छत हो।

 

Haryana News Hindi : पंजाब द्वारा पानी रोके जाने पर भूपेंद्र हुड्डा का कड़ा रुख – ‘हरियाणा कोई भीख नहीं मांग रहा

 

Haryana News : पहले चरण में 4,532 लाभार्थियों को मिला लाभ

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा के साथ इस योजना के दूसरे चरण का शुभारंभ करते हुए कहा कि यह योजना डबल इंजन की सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चलाई जा रही प्रधानमंत्री आवास योजना को राज्य में और गति देने के लिए मुख्यमंत्री आवास योजना चलाई जा रही है। पहले चरण के अंतर्गत 61 ग्राम पंचायतों और एक महाग्राम पंचायत में ड्रॉ के माध्यम से 4,532 लाभार्थियों को प्लॉट आवंटित किए जा चुके हैं। योजना के तहत ग्राम पंचायत क्षेत्र में 100 वर्गगज और महाग्राम पंचायत क्षेत्र में 50 वर्गगज के आवासीय प्लॉट दिए जाएंगे।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!