अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Haryana Monsoon Update : हरियाणा के 13 जिलों में बारिश का अलर्ट: 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, जानें मानसून की वर्तमान स्थिति

On: August 16, 2024 12:01 PM
Follow Us:
Haryana Monsoon Update (2)
---Advertisement---

चंडीगढ़: एक बार फिर से मौसम विभाग ने हरियाणा में बारिश की चेतावनी जारी है. बुधवार यानी आज के लिए मौसम विभाग ने चरखी दादरी, भिवानी, झज्जर, रोहतक, हिसार, सोनीपत, पानीपत, करनाल, जींद और कैथल में बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई है. इसके अलावा गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी में मेघ गर्जन, आकाशीय बिजली गिरने और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.

 

 

 

 

 

हरियाणा मौसम अपडेट: मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा में 26 से 29 जून तक बारिश के आसार हैं. 30 जून और 1 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की है. हरियाणा में बारिश के चलते तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है. जिससे लोगों को तपती गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिलेगी. मौसम विभाग के मुताबिक 30 जून तक हरियाणा में मानसून दस्तक दे देगा. जिसके बाद एक और दो जुलाई को हरियाणा में भारी बारिश हो सकती है.

 

 

 

 

 

तात्कालिक पूर्वानुमान हरियाणा :26/06/2024 08:34:2) चरखी दादरी, भिवानी, झज्जर, रोहतक, हिसार, सोनीपत, पानीपत, करनाल, जींद, कैथल, में मेघगर्जन / आकाशीय बिजली / अचानक तेज हवाएं (30-40 KMPH) के साथ मध्यम वर्षा की संभावना pic.twitter.com/U9Y9u79WvH

— IMD Chandigarh (@IMD_Chandigarh) June 26, 2024

 

 

 

 

 

सोनीपत में हुई सबसे ज्याद बारिश: मंगलवार को भिवानी का अधिकतम तापमान 44.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके अलावा रेवाड़ी, सोनीपत, कुरुक्षेत्र और यमुनानगर में बारिश दर्ज की गई. मंगलवार को सोनीपत में 32.5 एमएम बारिश दर्ज की गई. इसके अलावा रेवाड़ी में 21 एमएम, अंबाला में 14.1 एमएम, पानीपत में 9 एमएम, कुरुक्षेत्र में 7.5 एमएम और चंडीगढ़ में 2.4 एमएम बारिश दर्ज की गई. जिससे की लोगों को गर्मी से राहत मिली.

 

 

 

 

 

देश में मानसून की स्थिति: मौसम विभाग के मुताबिक मानसून उत्तरी अरब सागर से होता हुआ. गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान और दक्षिणी उत्तर प्रदेश से होता हुआ आगे बढ़ रहा है. अगले चार दिनों में मानसून के लिए गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, पंजाब और हरियाणा राज्यों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं.

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply