Haryana Mansoon Update : हरियाणा में मानसून से पहले की बारिश ने दस्तक दे दी है। सोमवार को प्रदेश के 11 जिलों में बारिश दर्ज की गई थी, जबकि मंगलवार को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र में हल्की बारिश व बूंदाबांदी हुई। पिछले 24 घंटे में प्रदेश के कुल 16 जिलों में बारिश दर्ज की गई है, जिसमें सबसे अधिक 68 मिमी वर्षा रेवाड़ी जिले में हुई है। इसके अलावा महेंद्रगढ़ में लगातार दूसरे दिन छिटपुट बूंदाबांदी दर्ज की गई।
Haryana Mansoon Update : पश्चिमी विक्षोभ से और बढ़ेगी बारिश
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में हरियाणा में बारिश और तेज़ हो सकती है। 25 और 28 जून को दो नए पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे, जिससे प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में बारिश की संभावना है। वर्तमान में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ था, जिसका असर मंगलवार को खत्म होने की संभावना है। 28 जून को सक्रिय होने वाला विक्षोभ चक्रवातीय सर्कुलेशन उत्पन्न करेगा, जिससे लगातार बारिश हो सकती है।
Haryana में शिक्षकों के अगले महीने से शुरू होंगे ऑनलाइन ट्रांसफर, ACP की समस्याओं का होगा समाधान
Haryana Mansoon Update : तापमान में गिरावट, उमस से राहत के आसार
प्री मानसून की बारिश के चलते प्रदेश के अधिकांश जिलों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान फिलहाल 33 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। वहीं रात के तापमान में थोड़ी गिरावट देखने को मिली है, जो कि 23 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों में रात के तापमान में 1 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है।
Haryana Mansoon Update : अगले 36 घंटे अहम, लोगों को गर्मी से मिलेगी राहत
मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 से 36 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में बारिश हो सकती है। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। उम्मीद की जा रही है कि अब हरियाणा में लू का दौर खत्म हो गया है और मानसून की मुख्य बारिश जल्द ही शुरू हो जाएगी।

