Haryana Manisha Murder Case : महिला टीचर मनीषा की संदिग्ध मौत को लेकर जिले में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। जहां प्रशासन इसे आत्महत्या करार दे रहा है, वहीं मनीषा के परिजन इसे साजिशन हत्या बता रहे हैं। घटना के आठ दिन बाद मंगलवार को एक बार फिर परिजनों ने अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया। मनीषा के पिता ने स्पष्ट कहा कि उनकी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि प्रशासन ने धरना कमेटी के माध्यम से उन पर अंतिम संस्कार का दबाव बनाया था, जिससे वे अस्थायी रूप से सहमत हो गए थे।
Haryana Weather Update : पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में तेज बारिश का अलर्ट
Haryana Manisha Murder Case : इंटरनेट सेवाएं बंद, जिले में सुरक्षा सख्त
जिला प्रशासन ने भिवानी और चरखी दादरी में तीन दिनों के लिए इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया है। आदेश के तहत 21 अगस्त दोपहर 11:00 बजे तक मोबाइल इंटरनेट, SMS और डोंगल सेवाएं अस्थायी रूप से बंद रहेंगी, हालांकि ब्रॉडबैंड और वॉयस कॉल सेवाएं चालू रहेंगी। प्रशासन का कहना है कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट और अफवाहें फैलाकर माहौल खराब किया जा सकता था, इसलिए यह कदम उठाया गया। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
Haryana Manisha Murder Case : ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन, पंचायत ने भी किया अंतिम संस्कार से इनकार
मंगलवार को हजारों लोग सड़कों पर उतर आए और प्रदर्शन किया। आक्रोशित ग्रामीणों ने रास्तों को पेड़ और पत्थर डालकर जाम कर दिया। युवाओं के साथ महिलाएं भी गांव के मुख्य एंट्री पॉइंट्स पर जमा हो गईं। मनीषा के पिता ने प्रशासन पर दबाव बनाने के आरोप लगाए, वहीं पंचायत ने भी स्पष्ट कह दिया कि जब तक न्याय नहीं मिलेगा, तब तक अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। इस मांग के साथ पूरे गांव में तनाव का माहौल है।
Haryana Manisha Murder Case : पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में ज़हर की पुष्टि, CBI जांच की मांग तेज
डॉक्टरों की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मनीषा की बॉडी में जहर पाए जाने की पुष्टि हुई है। पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसकी हैंडराइटिंग मैच होना बताया गया है। साथ ही शव को जानवरों द्वारा नोचने की बात भी सामने आई है। इस रिपोर्ट के आधार पर सोमवार देर रात कमेटी ने अंतिम संस्कार का फैसला लिया था, लेकिन मंगलवार को परिजनों ने फिर इनकार कर दिया। ग्रामीणों और पंचायत ने CBI जांच की मांग को और भी ज़ोर-शोर से उठाया है। भिवानी पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठे हैं। फिलहाल मनीषा का शव भिवानी के अस्पताल में रखा गया है और भारी पुलिस बल तैनात है।

