चंडीगढ़। Haryana Legislative Assembly 12 अगस्त को चंडीगढ़ के सेक्टर-3 स्थित हरियाणा निवास में पत्रकारिता पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन करने जा रहा है। Haryana Legislative Assembly अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण की पहल पर हो रहे इस कार्यक्रम में पत्रकारों ने काफी उत्साह दिखाया है। यह कार्यशाला सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक चलेगी।
Haryana Assembly Elections 2024:दुष्यंत चौटाला ने कहा महिलाओं को शिक्षा के क्षेत्र में 50 प्रतिशत आरक्षण,दोपहिया वाहनों को टैक्स मुक्त
शुरुआती आधा घंटा प्रतिभागियों के रजिस्ट्रेशन के लिए होगा, जहाँ उन्हें परिचय पत्र और लेखन सामग्री दी जाएगी।
उद्घाटन : सुबह 11 बजे विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण कार्यशाला का उद्घाटन करेंगे।
समापन : समापन सत्र को विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा संबोधित करेंगे।
प्रमुख वक्ता : हरियाणा की पूर्व मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा प्रतिभागियों को प्रेरक विचार साझा करेंगी।
विषय : कार्यशाला में ‘संसदीय विशेषाधिकार और प्रेस’, ‘विधायी कार्यप्रणाली’, ‘मीडिया की भूमिका’, ‘मीडिया एथिक्स’ और ‘प्रेस ब्रीफिंग की कवरेज’ जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सत्र होंगे। इन सत्रों को वरिष्ठ मीडिया विशेषज्ञ संबोधित करेंगे।
Haryana Legislative Assembly हरविन्द्र कल्याण की पहल पर हो रहे इस कार्यक्रम में पत्रकारों ने काफी उत्साह दिखाया
इस कार्यशाला का उद्देश्य पत्रकारों को विधायी कार्यों, संसदीय परंपराओं, रिपोर्टिंग मानकों और विधानसभा तथा मीडिया के संबंधों को बेहतर ढंग से समझने का अवसर देना है। सत्रों के बाद अनुभव साझा करने और प्रश्नोत्तर का भी एक सत्र रखा गया है।

