Haryana government ने पंचकूला में मंगलवार को एक राज्य स्तरीय बैठक बुलाई गई है जिसमें बाढ़ राहत कार्यों और आगामी सेवा पखवाड़े पर चर्चा होगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सरकार और संगठन के प्रयासों को तेज करने पर जोर दे रहे हैं। बैठक में बाढ़ से हुए नुकसान की समीक्षा की जाएगी। सेवा पखवाड़े के दौरान होने वाले कार्यक्रमों की योजना भी बनाई जाएगी।
Haryana Government ने जारी किए निर्देश- अंतिम छह महीनों में किसी कर्मचारी को न दें जीपीएफ एडवांस की स्वीकृति
Haryana government बैठक में बाढ़ से हुए नुकसान की समीक्षा की जाएगी
भाजपा की मंगलवार को पंचकूला स्थित पार्टी कार्यालय में होने वाली बैठक में मुख्यमंत्री नायब सैनी के भाजपा प्रभारी डा. सतीश पुनिया, प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा भी शामिल होंगे। बैठक में बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर से आरंभ होने वाले सेवा पखवाड़े की तैयारियों और संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की जाएगी।

