अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Haryana Elections 2024: जानिए कौन हो सकता है हरियाणा में भाजपा-कांग्रेस से CM पद का चेहरा?

On: August 29, 2024 3:03 PM
Follow Us:
Haryana
---Advertisement---

हाल ही में Haryana चुनाव से जुडी एक बड़ी खबर सामने आ रही है जिसमे आपको बतादें कि हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच भाजपा और कांग्रेस में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर घमासान मच गया है। भाजपा ने राहुल गांधी को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करने की खुली चुनौती दी है।

 

 

भाजपा ने राहुल गांधी को चुनौती देने के साथ ही एक नाम भी सुझाया है कि दलितों के शुभचिंतक बनने वाले राहुल गांधी हरियाणा में कुमारी सैलजा को अपनी पार्टी का मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करने का साहस दिखाएं। कांग्रेस ने भाजपा की इस चुनौती पर पलटवार किया है। कांग्रेस ने कहा है कि विधानसभा चुनाव से पहले क्या मध्य प्रदेश और राजस्थान में भाजपा ने अपने मुख्यमंत्री पद के चेहरे घोषित किए थे, जो हम करें।

 

हरियाणा में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर कांग्रेस में भी जबरदस्त घमासान मचा हुआ है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उनके सांसद बेटे दीपेंद्र सिंह हुड्डा कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार हैं। सिरसा की सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा ने इसी सप्ताह यह कहते हुए मुख्यमंत्री पद के लिए दावेदारी ठोकी थी कि यदि कांग्रेस हाईकमान चाहेगा तो वह मुख्यमंत्री क्यों नहीं बन सकतीं। सैलजा की इस दावेदारी के बाच हुड्डा खेमे में बेचैनी बढ़ी हुई थी।

 

 

कांग्रेस महासचिव एवं राज्यसभा सदस्य रणदीप सुरजेवाला भी स्वयं को मुख्यमंत्री की लाइन में पहली पंक्ति में मानते हैं। एक और मुख्यमंत्री पद की दावेदार किरण चौधरी कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में जा चुकी हैं, जबकि पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह मुख्यमंत्री नहीं बन पाने की टीस मीडिया के सामने जाहिर करते रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!