अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Haryana : फतेहाबाद लघु सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी, तलाशी में नहीं मिला कुछ भी संदिग्ध

On: May 22, 2025 5:29 PM
Follow Us:
Haryana
---Advertisement---

फतेहाबाद। Haryana के फतेहाबाद जिले में स्थित लघु सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिलने से प्रशासन में हड़कंप मच गया। धमकी भरे ईमेल के बाद प्रशासन तुरंत हरकत में आया और लघु सचिवालय की इमारत को सील कर तलाशी अभियान शुरू किया गया।

Haryana : गर्भ जांच के दोषियों की सजा को हाईकोर्ट ने किया रद, ट्रायल कोर्ट ने सुनाई थी सजा

करीब एक घंटे तक स्थानीय पुलिस और प्रशासन ने स्वयं तलाशी अभियान चलाया। इसके बाद Haryana, हिसार से बम निरोधक दस्ता (बम स्क्वायड) और सीआईडी हरियाणा की टीम फतेहाबाद पहुंची। टीम ने लघु सचिवालय की इमारत और आसपास के क्षेत्र में गहन तलाशी अभियान चलाया, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु या सामग्री नहीं मिली।

Haryana, फतेहाबाद के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सिद्धांत जैन ने बताया कि बुधवार सुबह करीब सात बजे लघु सचिवालय के सरकारी ईमेल पते पर बम से इमारत को उड़ाने की धमकी दी गई थी। ईमेल में कुछ दक्षिण भारतीय व्यक्तियों के नाम भी थे, जिनका फतेहाबाद क्षेत्र से कोई संबंध प्रतीत नहीं होता। एसपी जैन ने बताया कि धमकी मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। लघु सचिवालय और उसके आसपास के क्षेत्र में गहन तलाशी अभियान चलाया गया, जिसमें कोई संदिग्ध वस्तु नहीं पाई गई।

Haryana  मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई 

उन्होंने कहा कि इस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है। ईमेल के स्रोत का पता लगाने के लिए जीमेल अधिकारियों से संपर्क किया गया है, ताकि इस शरारतपूर्ण कृत्य के पीछे शामिल तत्वों की पहचान की जा सके और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। एसपी ने आश्वासन दिया कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और आम जनता को घबराने की आवश्यकता नहीं है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!