चंडीगढ़। Haryana : इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) की बैठक में पंजाब से अपने हिस्से का पानी हासिल करने के लिए पंजाब सरकार पर दबाव बनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में तय हुआ कि यदि पंजाब ने हरियाणा को उसके हिस्से का पानी नहीं दिया तो 25 मई से पंजाब के किसी भी सरकारी वाहन को हरियाणा-पंजाब की सीमा से नहीं गुजरने दिया जाएगा। यदि जरूरत पड़ी तो पंजाब के हर वाहन को हरियाणा में घुसने से रोका जाएगा।
AI से जुड़ेगा Haryana 112, इमरजेंसी में तुरंत पहुंचेंगे पुलिस वाहन और एंबुलेंस
इनेलो की बैठक के बाद मीडिया को फैसले की जानकारी देते हुए पार्टी प्रमुख अभय सिंह चौटाला ने कांग्रेस पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अपने हिस्से का पानी लेने में असमर्थ साबित हो रही है। हरियाणा में भाजपा की कमजोर सरकार है।
Haryana पंजाब से अपने हिस्से का पानी लेकर रहेंगे
हरियाणा सरकार यह तो कहती है कि पंजाब से अपने हिस्से का पानी लेकर रहेंगे, लेकिन प्रदेश की जनता के हित में कदम कुछ नहीं उठा रही है।

