अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Haryana में बढ़ी सैन्य क्षेत्रों की सुरक्षा, HPSC की परीक्षाएं स्थगित; पंजाब सीमा से सटे जिलों में गश्त तेज

On: May 10, 2025 10:12 PM
Follow Us:
Haryana
---Advertisement---

पंचकूला। पाकिस्तान के विरुद्ध चल रहे ऑपरेशन सिंदूर के बीच Haryana हाई अलर्ट पर है। देश की सेनाओं में हरियाणा के सैनिकों की हिस्सेदारी छठे नंबर पर है। अंबाला छावनी, पंचकूला, फरीदाबाद, गुरुग्राम और हिसार सैन्य प्रभाव वाले क्षेत्र होने की वजह से पाकिस्तान के निशाने पर हैं।

Haryana on high alert ! सचिवालय में बनेगी युद्ध आपातकालीन शाखा; छुट्टियों पर गए सभी कर्मचारी वापस बुलाए गए

Haryana सरकार ने भारत और पाकिस्तान के बीच चल रही तनातनी के बीच जहां अपने सैन्य क्षेत्रों की सुरक्षा बढ़ा दी है, वहीं सभी विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को अगले आदेश तक स्टेशन नहीं छोड़ने का आदेश दिया गया है। सभी विभागों, बोर्ड एवं निगमों, उपक्रमों तथा विश्वविद्यालयों के अधिकारियों व कर्मचारियों से कहा गया है कि वे मुख्यालय छोड़कर कहीं बाहर नहीं जा सकेंगे।

Haryana : 11 मई की परीक्षाएं भी स्थगित

हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित होने वाली 11 मई की परीक्षाएं भी स्थगित कर दी गई हैं। ये परीक्षाएं कॉलेज कैडर के सहायक प्रोफेसर पदों के लिए रसायन विज्ञान (विज्ञापन संख्या 43/2024) एवं भौतिकी (विज्ञापन संख्या 61/2024) विषयों में आयोजित की जानी थीं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!