अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Haryana के 64 युवाओं का यूपीएससी में चयन, मुख्यमंत्री ने किया सम्मान

On: April 30, 2025 2:20 PM
Follow Us:
Haryana
---Advertisement---

Haryana चंडीगढ़: संघ लोकसेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा में इस बार हरियाणा के 64 युवाओं ने सफलता हासिल की है। यह पहला मौका है जब इतनी बड़ी संख्या में युवाओं ने इस परीक्षा को क्रेक किया है। इन 64 युवाओं में आईएएस, आईपीएस व अन्य केंद्रीय सेवाओं के लिए चयनित होने वाले अधिकारी शामिल हैं।

Haryana ओलंपिक खेल 2025 : खिलाड़ियों के लिए बड़ी घोषणा, जल्द ही तय होगी तारीख

मंगलवार को चंडीगढ़ में Haryana मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में इन युवाओं के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।इस मौके पर सीएम ने आशा व्यक्त की कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के विजन को साकार करने में अपनी प्रतिभा का योगदान देंगे और सराहनीय कार्य करके धाकड़ हरियाणा की धाक बनाए रखेंगे।

Haryana मुख्यमंत्री ने अभ्यर्थियों का आह्वान किया कि वे अपने संस्कार व जड़ों को न भूले। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से पहले हरियाणा के युवा नौकरी पाने के लिए विधायकों व मंत्रियों के कार्यालयों के चक्कर लगाते थे, परंतु वर्ष 2014 के बाद प्रदेश सरकार ने मिशन मेरिट व बिना खर्ची-बिना पर्ची के सरकारी नौकरी देने के सिस्टम को लागू किया है।

उसके बाद युवा कोचिंग सेंटरों में कोचिंग लेकर सरकारी नौकरियां प्राप्त कर रहे हैं। प्रदेश सरकार ने 1 लाख 75 हजार युवाओं को पारदर्शिता के आधार पर सरकारी नौकरियां दी हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में प्रदेश के छोटे से छोटे गांवों में भी 5-6 युवाओं को सरकारी नौकरी मिली है। बड़े गांवों में तो यह संख्या 350-400 है।

Haryana 26 हजार युवाओं को ज्वाइनिंग लैटर देकर चुनाव के दौरान नौकरी देने का युवाओं से किया वादा पूरा किया

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मानना है कि जो वे कहते हैं वे करते हैं। हरियाणा सरकार भी उन्हीं का अनुकरण कर रही है। मुख्यमंत्री की शपथ लेने से पहले हमने 26 हजार युवाओं को ज्वाइनिंग लैटर देकर चुनाव के दौरान नौकरी देने का युवाओं से किया वादा पूरा किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply