अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Haryana व पंजाब में बारिश से गिरा तापमान, जींद में बिछी गेहूं की फसल

On: February 28, 2025 7:06 PM
Follow Us:
Haryana
---Advertisement---

जींद/चंडीगढ़: Haryana, पंजाब और चंडीगढ़ के अधिकांश हिस्सों में देर रात से जारी बूंदाबांदी और बारिश से मौसम में ठंडक लौट आई है। बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार जींद, अंबाला, पंचकूला, पानीपत, जगाधरी, अमृतसर, लुधियाना, पटियाला और पठानकोट सहित कई शहरों में बारिश हुई।

 

पटवारियों को भ्रष्ट बताने पर Haryana सरकार से जवाब तलब

शुक्रवार सुबह जींद और आसपास के क्षेत्रों में झमाझम बारिश के कारण किसानों की चिंता बढ़ गई। जिन किसानों ने हाल ही में गेहूं की फसल में पानी दिया था, उनकी फसल बारिश और तेज हवा के चलते खेतों में बिछ गई, जिससे पैदावार प्रभावित होने की आशंका है।

 

 

Haryana जिन किसानों ने पिछले एक महीने से सिंचाई नहीं की थी, उन्हें इस बारिश से फायदा हुआ

वहीं, जिन किसानों ने पिछले एक महीने से सिंचाई नहीं की थी, उन्हें इस बारिश से फायदा हुआ है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, यह बारिश गेहूं के लिए कहीं लाभकारी तो कहीं नुकसानदेह साबित हो रही है। सरसों की फसल को इस बारिश से नुकसान हुआ है। कृषि विज्ञान केंद्र के पूर्व प्रभारी डॉ. यशपाल मलिक के अनुसार, बेमौसमी बारिश से सरसों की फसल की गुणवत्ता और उत्पादन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

ठंड की वापसी
हाल ही में बढ़े तापमान के बाद अब बारिश ने फिर से ठंड लौटा दी है। बेमौसमी बारिश और बूंदाबांदी से सुबह-शाम ठंडक महसूस की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रह सकता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!