Haryana सरकार नारनौल को विरासत नगरी के रूप में विकसित करने जा रही है। सेवा पखवाड़ा के तहत 18 सितंबर को 75 ऐतिहासिक स्थलों पर कार्यक्रम होंगे जिसकी शुरुआत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी नारनौल से करेंगे। इस दौरान ऐतिहासिक स्थलों का जीर्णोद्धार किया जाएगा सफाई अभियान चलाया जाएगा और पेंटिंग प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। सरकार नागरिकों की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दे रही है।
Haryana में बिगड़े हालात, बाढ़ की चपेट में 11 जिले; हजारों एकड़ फसल डूबी
Haryana स्कूल-काॅलेजों के विद्यार्थियों को उनके नजदीकी ऐतिहासिक स्थलों का दौरा करवाते हुए इतिहास से रूबरू करवाया जाएगा
मुख्यमंत्री जहां बावड़ियों, मकबरों और महलों के लिए मशहूर नारनौल में विरासत स्मारकों के जीर्णोद्धार से अभियान का शुभारंभ करेंगे, वहीं अन्य मंत्री, सांसद, विधायक अन्य ऐतिहासिक स्थलों पर कार्यक्रमों में शामिल होंगे। स्कूल-काॅलेजों के विद्यार्थियों को उनके नजदीकी ऐतिहासिक स्थलों का दौरा करवाते हुए इतिहास से रूबरू करवाया जाएगा।

