अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Haryana में 28 जुलाई को मनाया जाएगा भव्य तीज महोत्सव, मुख्यमंत्री सैनी होंगे मुख्य अतिथि

On: July 26, 2025 9:17 PM
Follow Us:
Haryana
---Advertisement---

अंबाला। Haryana में पारंपरिक उल्लास और सांस्कृतिक उत्साह के साथ 28 जुलाई, सोमवार को तीज महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। रंग-बिरंगे झूले, लोकगीत और पारंपरिक पकवान इस पर्व की रौनक बढ़ाएंगे। महिलाएं विशेष रूप से इस त्योहार को पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाती हैं।

Haryana में खाद किल्लत पर कृषि मंत्री बैठक में बोले- स्टाक पूरा, इधर यूरिया न मिलने से किसान सड़कों पर

राज्य स्तरीय मुख्य समारोह अंबाला में आयोजित किया जाएगा, जिसमें Haryana मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज व महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी भी उपस्थित रहेंगी। इसी दिन हर जिले में तीज महोत्सव के आयोजन होंगे, जिनमें राज्य के कैबिनेट मंत्री स्थानीय स्तर पर मौजूद रहेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, प्रदेश के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार सिरसा में आयोजित समारोह में शामिल होंगे, जबकि उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह रेवाड़ी में, शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा फतेहाबाद में, राजस्व मंत्री विपुल गोयल झज्जर में, सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा सोनीपत में और जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा हिसार में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

इसके अतिरिक्त, सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण तथा अंत्योदय (सेवा) मंत्री कृष्ण कुमार बेदी भिवानी में तथा स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव नारनौल में आयोजित कार्यक्रमों का हिस्सा बनेंगी।

Haryana विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा भी जींद में आयोजित तीज समारोह में भाग लेंगे। राज्य सरकार ने सभी जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि तीज महोत्सव को पारंपरिक रीति-रिवाजों और पूरे उत्साह के साथ मनाने के लिए व्यापक प्रबंध किए जाएं।

Haryana मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे

प्रशासन को यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि आयोजन में आमजन विशेषकर महिलाओं की सक्रिय भागीदारी हो। तीज महोत्सव हरियाणा की सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है, जो सामाजिक समरसता, महिला सशक्तिकरण और सांस्कृतिक धरोहर को मजबूती प्रदान करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!