घरौंडा। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष Harvindra Kalyan ने कहा कि बुजुर्गों के पास अनुभव का भंडार है। बुद्धिजीवी वरिष्ठ नागरिकों को इस अनुभव का इस्तेमाल करते हुए क्षेत्र के विकास में भी सहयोग करना चाहिए। तरक्की कभी रुकनी नहीं चाहिए। जो विकास कार्य हुए हैं उनसे हमारा मनोबल बढ़ना चाहिए और भविष्य के विकास की योजना बनाई जानी चाहिए।
राष्ट्रीय सम्मेलन से बना सार्थक चर्चा और परस्पर संवाद का वातावरण : Harvindra Kalyan
हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष Harvindra Kalyan ने यह बात रविवार को करनाल जिला में घरौंडा के बीआरएम कॉलेज में वरिष्ठ नागरिकों के साथ आयोजित बैठक में में कही। उन्होंने शहर के एक पार्क में बुजुर्गों के लिए यहां मीटिंग हॉल बनवाने का वादा किया, वहीं उन्हें वरिष्ठ नागरिक क्लब अथवा समिति के गठन की सलाह भी दी।
विधानसभा अध्यक्ष Harvindra Kalyan ने कहा कि बुजुर्गों की जिम्मेदारी यह देखने की भी है कि जो स्कूल, कॉलेज, अस्पताल आदि बनवाए गए हैं वे ठीक से कार्य कर रहे हैं या नहीं। इन पर खर्च की गई राशि का सदुपयोग हो रहा है या नहीं। स्कूल-कॉलेजों में विद्यार्थियों को उचित शिक्षा व संस्कार प्राप्त हो रहे हैं या नहीं, सड़कों पर स्वच्छता कैसी है।
उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों को सलाह दी कि वे क्लब अथवा सोसायटी अथवा ग्रुप का गठन करें कार्यकारिणी की महीने में एक बार और जरनल बॉडी की बैठक भी कुछ अंतराल बाद शहर के ऑडिटोरियम में आयोजित करें।
Harvindra Kalyan वरिष्ठ नागरिकों को भी किसी प्रकार की कोई दिक्कत है तो उस पर भी सबको मिलकर विचार करना चाहिए
वरिष्ठ नागरिक भी शहर के विकास बारे विचार करें। उनकी एक दृष्टि परिवार पर और दूसरी क्षेत्र पर होनी चाहिए। वरिष्ठ नागरिकों को भी किसी प्रकार की कोई दिक्कत है तो उस पर भी सबको मिलकर विचार करना चाहिए। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों से पार्क में हॉल बनवाने का वादा किया। कहा कि घरौंडा को और अधिक सुंदर और स्वच्छ बनाना है। समय और आगे बढ़ने का है।

