नई दिल्ली। भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर Hardik pandya हार्दिक पांड्या ने प्रतिस्पर्धी मैच में वापसी करके बल्ले से कोहराम मचाया। हार्दिक पांड्या ने बड़ौदा का प्रतिनिधित्व करते हुए हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम पर पंजाब के खिलाफ सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के मैच में नाबाद 77 रन की मैच विनिंग पारी खेली।
Hardik Pandya: हार्दिक पंड्या ने मनाया 30वां जन्मदिन, इतने लोगो के बीच काटा केक
हार्दिक पांड्या ने केवल 42 गेंदों में सात चौके और चार छक्के की मदद से नाबाद 77 रन बनाए, जिसकी मदद से बड़ौदा ने 223 रन का लक्ष्य केवल तीन विकेट खोकर हासिल किया। हार्दिक ने शिवालिक शर्मा (38) के साथ 60 गेंदों में 102 रन की साझेदारी की। इसके बाद जितेश शर्मा (6*) के साथ चौथे विकेट के लिए 11 गेंदों में 30 रन की साझेदारी की।
Hardik pandya के प्रदर्शन के मायने
हार्दिक पांड्या का बल्ले से शानदार प्रदर्शन क्रिकेट फैंस के लिए सुखद खबर है। 32 साल के ऑलराउंडर की नजरें साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज में वापसी पर टिकी हुई हैं। उम्मीद की जा रही है कि हार्दिक पांड्या राष्ट्रीय टीम में अपनी जगह बना लेंगे।

