अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Gurugram : पिता ने टेनिस प्लेयर अपनी बेटी को उतारा मौत के घाट, एक-एक कर दागीं 5 गोलियां

On: July 11, 2025 1:00 PM
Follow Us:
Gurugram
---Advertisement---

नई दिल्ली – Gurugram में एक पिता ने अपनी टेनिस प्लेयर बेटी राधिका यादव की गोलियां मारकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार राधिका एक उभरती हुए प्लेयर बताई जा रही है, जिसने स्टेट लेवल पर कई खिताब जीते थे। पिता ने बेटी पर एक-एक कर पांच गोलियां दागीं, जिसमें से तीन उसे लगीं।

Gurugram में झुग्गियों में लगी आग, करीब 40 झुग्गी जलकर खाक

घटना गुरुग्राम के सुशांत लोक-2 स्थित घर पर हुई। जिस बेटी ने पिता का नाम रोशन किया, वही क्यों उसका कातिल बन गया, पुलिस इसकी जांच कर रही है। इस घटना के पीछे की असली वजह अब तक सामने नहीं आई है। सेक्टर 57 स्थित आवास पर राधिका अपने परिवार के साथ यहां रहती थीं।

आरोपी पिता ने अपनी बेटी राधिका पर लगातार गोलियां चलाईं। Gurugram पुलिस ने हत्यारोपी बाप को गिरफ्तार कर मौके से उस रिवॉल्वर को भी बरामद कर लिया, जिससे इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया। आखिर घर में ऐसा क्या हो गया था कि पिता ही बेटी का कातिल बन गया, पुलिस इसकी जांच में जुटी है। शुरुआती जांच में ऐसा बताया जा रहा है कि रील बनाने को लेकर यह झगड़ा हुआ। हालांकि पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है।

Gurugram पुलिस ने हत्यारोपी बाप को गिरफ्तार कर मौके से उस रिवॉल्वर को भी बरामद कर लिया

बता दें कि राधिका राज्य स्तरीय टेनिस खिलाड़ी थीं और कई प्रतियोगिताएं जीत चुकी थीं। राधिका यादव की अंतर्राष्ट्रीय टेनिस महासंघ (ITF) में युगल टेनिस खिलाड़ी के रूप में रैंकिंग 113 थी। राधिका यादव का जन्म 23 मार्च, 2000 को हुआ था और वह ITF युगल में शीर्ष 200 में थीं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!