अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Gurugram में झुग्गियों में लगी आग, करीब 40 झुग्गी जलकर खाक

On: April 30, 2025 4:49 PM
Follow Us:
Gurugram
---Advertisement---

गुरुग्राम,। Gurugram के सेक्टर 102 में झुग्गियों में आग लग गई। इस हादसे में कई झुग्गियां जलकर खाक हो गईं। मौके पर अग्निशमन विभाग के अधिकारी आग बुझाने में जुटे हुए हैं। इस आग की जद में आकर 40 झुग्गियां जलकर खाक हो गईं। इसके अलावा, कई कबाड़ भी जल गए। हालांकि, किसी जनहानि की सूचना नहीं है।

Gurugram: अवैध सिम कार्ड गिरोह संचालित करने के आरोप में 1 गिरफ्तार

Gurugram फायर ऑफिसर नरेंद्र यादव ने इस हादसे के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि हमें बुधवार तड़के 3:30 बजे भीम नगर फायर स्टेशन में यह सूचना दी गई थी कि सेक्टर 102 की झुग्गियों में आग लग गई। हमें जैसे ही इस बारे में सूचना मिली, तो हमने बिना समय गंवाए कई गाड़ियों को मौके पर भेजा। इसके बाद हमने गुरुग्राम के सभी फायर स्टेशनों से गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा।

उन्होंने कहा कि इस आग में 40 झुग्गियां जलकर खाक हो गईं। अभी मौके पर 10 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई हैं। हमने काफी हद तक हालात को सामान्य कर दिया है। हमने करीब 100 झुग्गियों को बचा भी लिया। मौके पर हमारे कई कर्मचारी और पुलिस अधिकारी मौजूद हैं।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, अब तक आग लगने के कारण के बारे में पुख्ता जानकारी नहीं मिली है, लेकिन बताया जा रहा है कि चाय बनाने के दौरान झुग्गियों में आग लग गई। आग लगने की वजह से झुग्गियों में रखे सिलेंडरों में भी ब्लास्ट हो गया। इसके बाद लोग दहशत में आ गए और अपनी जान बचाने के लिए भागने लगे।

Gurugram आग लगने के कारण के बारे में पुख्ता जानकारी नहीं मिली

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से आग बुझाने के लिए सुरक्षा उपकरणों को बढ़ाए जाने की मांग की है। अभी तक आग लगने से होने वाले नुकसान के बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिली है। हालांकि, प्रशासन ने स्थानीय लोगों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!