अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Gujarat के गांधीनगर में हिट एंड रन : नशे में धुत ड्राइवर ने लोगों को कुचला, 4 की मौत

On: July 25, 2025 7:08 PM
Follow Us:
Gujarat
---Advertisement---

गांधीनगर । Gujarat के गांधीनगर में शुक्रवार को हिट एंड रन का मामला सामने आया है, जहां नशे में धुत एक कार चालक ने पैदल यात्रियों और बाइक सवारों को कुचल दिया। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। यह हादसा शुक्रवार सुबह रांदेसन इलाके में सर्विस रोड पर हुआ।

अल कायदा मॉड्यूल का भंडाफोड़, दिल्ली-नोएडा और Gujarat से 4 आतंकी गिरफ्तार

बताया जा रहा है कि नशे में धुत कार चालक ने अचानक पैदल यात्रियों और बाइक सवारों को कुचल दिया। पुलिस के अनुसार, हादसे के समय टाटा सफारी कार की रफ्तार करीब 100 किमी प्रति घंटा से अधिक थी। इस दुर्घटना में एक महिला सहित चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

पता चला है कि कार हितेश विनुभाई पटेल के नाम पर रजिस्टर्ड है।गांधीनगर के एसपी रवि तेजा वासमसेट्टी ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी का नाम हितेश विनुभाई पटेल है। शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे आरोपी हितेश पटेल को ओवरस्पीडिंग करते देखा गया। उसने अपनी कार से कई लोगों को टक्कर मारी थी। घायलों का इलाज जारी है और एफएसएल टीम मौके पर है।

Gujarat : नशे में धुत कार चालक ने अचानक पैदल यात्रियों और बाइक सवारों को कुचल दिया

पुलिस अधीक्षक रवि तेजा वासमसेट्टी ने आगे कहा, “यह एक दुखद घटना है। नशे में गाड़ी चलाने के कारण यह हादसा हुआ। हम मामले की गहन जांच कर रहे हैं और दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।” पुलिस ने ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय लोगों के बयानों के आधार पर हादसे की जांच शुरू कर दी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!