अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Green Tea : रोज सुबह ग्रीन टी पीने से क्या होगा फायदे, जानें

On: February 24, 2026 9:47 AM
Follow Us:
Green Tea
---Advertisement---

Green Tea : हम अक्सर सुनते हैं कि गलत खानपान और लापरवाही भरी लाइफस्टाइल कई गंभीर बीमारियों और समय से पहले मौत का कारण बन सकती है. यही वजह है कि आजकल लोग अपनी डाइट में छोटे लेकिन असरदार बदलाव करने की कोशिश कर रहे हैं. ग्रीन टी भी ऐसी ही एक आदत है, जिसे कई लोग लंबी और स्वस्थ जिंदगी से जोड़कर देखते हैं. माना जाता है कि इसमें मौजूद कई फायदेमंद गुण, जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स (Antioxidant) शरीर को अंदर से मजबूत बनाते हैं और बीमारियों के खतरे को कम करने में मदद करते हैं. ऐसे में मन में सवाल जरूर उठता है कि क्या होगा अगर हम रोज सुबह की शुरुआत ग्रीन टी से करते हैं? आइए जानते हैं 1 महीने में आपकी सेहत में क्या बदवाल नजर आएंगे.

1 महीने तक ग्रीन टी पीने से शरीर में क्या बदलाव दिख सकते हैं?

अगर आप लगातार 30 दिन तक ग्रीन टी पीते हैं, तो सबसे पहले असर आपके वजन (Green Tea For Weight Loss) और एनर्जी लेवल पर दिख सकता है. इसमें पाए जाने वाले कैटेचिन (Catechin) नामक एंटीऑक्सीडेंट मेटाबॉलिज्म (Metabolism) को तेज करने में मदद करते हैं, जिससे शरीर ज्यादा कैलोरी बर्न कर पाता है.
यह बैड कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करने और अच्छे कोलेस्ट्रॉल (HDL) को संतुलित रखने में सहायक मानी जाती है, जिससे दिल स्वस्थ (Green Tea For Heart Health) रहता है, और दिल की कई बीमारियों से सुरक्षा प्रदान होती है.

ग्रीन टी में हल्की मात्रा में कैफीन और एल-थीनिन (L-Theanine) जैसे तत्व होते हैं, जो दिमाग को शांत और सतर्क दोनों बनाए रखते हैं. इससे थकान कम होती है और फोकस बेहतर हो सकता है.
इतना ही नहीं, ग्रीन टी के नियमित सेवन से त्वचा पर भी निखार आ सकता है और इम्यून सिस्टम मजबूत बनने में मदद मिलती है. (Green Tea For Skin)

ग्रीन टी कब और कैसे पिएं ताकि मिले पूरा फायदा?

सामान्य जानकारी के अनुसार दिन में 2 से 3 कप ग्रीन टी पर्याप्त मानी जाती है. इसे आप खाली पेट बहुत अधिक मात्रा में न लें, बल्कि भोजन के लगभग 1 से 2 घंटे बाद पीना बेहतर रहता है, ताकि शरीर में आयरन के अवशोषण पर असर न पड़े. ध्यान रखें कि ग्रीन टी को बिना चीनी और दूध के ही पिएं, तभी इसके प्राकृतिक गुण मिलते हैं. आप चाहें तो स्वाद और बढ़ाने के लिए इसमें थोड़ा सा नींबू या शहद मिला सकते हैं.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!