अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के निधन पर Governor Bandaru Dattatreya ने व्यक्त किया शोक

On: June 30, 2025 7:53 PM
Follow Us:
Governor Bandaru Dattatreya
---Advertisement---

चंडीगढ़। हरियाणा के Governor Bandaru Dattatreya ने आज सोमवार को सैक्टर 37, चंडीगढ़ स्थित डॉ. अंबेडकर भवन में आयोजित शोक सभा में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय विजय रूपाणी के असामयिक और दुखद निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

Governor Bandaru Dattatreya ने विश्व पर्यावरण दिवस 2025 की थीम पर आधारित कला चित्र का किया अनावरण

राज्यपाल दत्तात्रेय ने स्वर्गीय रूपाणी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वे एक मृदुभाषी और दयालु व्यक्तित्व थे, जो हमेशा सार्वजनिक सेवा और जनकल्याण के प्रति समर्पित रहे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में स्वर्गीय रूपाणी ने गुजरात के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाई और अपनी दूरदर्शिता से राज्य को नई दिशा दी।

राज्यपाल ने कहा, “वे एक सच्चे देशभक्त और प्रगतिशील सोच वाले नेता थे। उनका जाना एक अपूरणीय क्षति है। प्रभु उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिजनों को इस दुख की घड़ी में संबल दें।”

Governor Bandaru Dattatreya  वे एक सच्चे देशभक्त और प्रगतिशील सोच वाले नेता थे

शोक सभा में विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और प्रशासनिक क्षेत्र की हस्तियों ने भी भाग लिया और स्वर्गीय नेता को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!