चंडीगढ़। हरियाणा के Governor Bandaru Dattatreya ने आज सोमवार को राजभवन में आयोजित गरिमामय शपथ ग्रहण समारोह में हरियाणा के पूर्व मुख्य सचिव व नवनियुक्त मुख्य सूचना आयुक्त टीवीएसएन प्रसाद (आईएएस सेवानिवृत्त) को पद एवं निष्ठा की शपथ दिलाई।
Governor ने वन एवं जनजातीय कार्य विभाग की समीक्षा की
साथ ही, चार नवनियुक्त राज्य सूचना आयुक्तों- अमरजीत सिंह (एचसीएस सेवानिवृत्त), कर्मवीर सैनी, नीता खेड़ा और संजय मदान को भी पद एवं निष्ठा की शपथ दिलाई गई। राज्यपाल ने मुख्य सूचना आयुक्त और सूचना आयुक्तों की भूमिका को लोकतंत्र में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने नवनियुक्त आयुक्तों से अपेक्षा व्यक्त की कि वे निष्पक्षता, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे, ताकि सूचना के अधिकार को और सशक्त किया जा सके।
Governor Bandaru Dattatreya मुख्य सूचना आयुक्त टीवीएसएन प्रसाद (आईएएस सेवानिवृत्त) को पद एवं निष्ठा की शपथ दिलाई
इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा, मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारीगण, पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक, विभिन्न विभागों के अध्यक्ष सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

