अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Governor Asim Kumar Ghosh बने ‘निक्षय मित्र’, 5 टीबी रोगियों को अपनाया

On: September 2, 2025 3:45 PM
Follow Us:
Governor Asim Kumar Ghosh
---Advertisement---

चंडीगढ़। हरियाणा के Governor Asim Kumar Ghosh एवं उनकी धर्मपत्नी मित्रा घोष ने सोमवार को राजभवन, चंडीगढ़ में राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत 5 टीबी रोगियों को ‘निक्षय मित्र’ के रूप में गोद लिया। इस अवसर पर उन्होंने रोगियों को पोषण संबंधी सहायता भी प्रदान की।

उपराष्ट्रपति चुनाव : महाराष्ट्र के Governor Radhakrishnan एनडीए के उम्मीदवार

कार्यक्रम में राज्य टीबी अधिकारी डॉ. राजेश राजू और डब्ल्यूएचओ के नोमिनी डॉ. सुखवंत ने राज्यपाल को प्रदेश में चल रहे टीबी अभियान की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया।

Governor Asim Kumar Ghosh ने कहा कि वे हरियाणा को टीबी मुक्त राज्य बनाने के अभियान में हर संभव सहयोग देने को तैयार हैं। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से इस मुहिम में शामिल होने का आह्वान करते हुए कहा— “आइए, हम सब मिलकर एक टीबी मुक्त समुदाय का निर्माण करें।”

उन्होंने बताया कि सामुदायिक सहायता कार्यक्रम ‘निक्षय मित्र’ को 9 सितम्बर 2022 को माननीया राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत लॉन्च किया गया था। इसका उद्देश्य टीबी रोगियों को इलाज के दौरान पोषण, जांच और व्यावसायिक सहयोग उपलब्ध कराना है, ताकि उपचार के परिणाम बेहतर हो सकें।

Governor Asim Kumar Ghosh अब तक लगभग 2200 गांव टीबी मुक्त घोषित किए जा चुके हैं।

हरियाणा में यह पहल 17 सितम्बर 2022 से शुरू की गई थी और अब तक लगभग 2200 गांव टीबी मुक्त घोषित किए जा चुके हैं। राज्यपाल ने कहा कि सरकार और समाज के सामूहिक प्रयासों से पूरा प्रदेश जल्द ही टीबी मुक्त हरियाणा बनेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply