अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Punjab के सरकारी दफ्तरों का समय बदल रहा है – 17 जुलाई से पहले सुबह 9 से शाम 5 बजे तक होगा कार्य

On: January 11, 2024 11:22 AM
Follow Us:
---Advertisement---

Punjab सरकार ने 17 जुलाई से सभी सरकारी दफ्तरों को सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक खुले रखने का आदेश जारी किया है। पहले इस समय को सुबह 7:30 से 2:00 तक रखा गया था, लेकिन अब यह नई समय सीमा लागू होगी। इस नए आदेश से गर्मी और बिजली की कमी को ध्यान में रखा जा रहा है।

आपको बताते चले कि Punjab सरकार ने प्रदेश और चंडीगढ़ स्थित अपने सभी सरकारी दफ्तरों का समय 17 जुलाई से सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा समय परिवर्तन के निर्देशों पर शुक्रवार को मुख्य सचिव अनुराग वर्मा की ओर से आदेश जारी कर दिए गए।

Punjab

इतना ही नहीं राज्य में धान के बिजाई सीजन के दौरान बिजली की किल्लत न आने देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री ने 2 मई से 15 जुलाई तक राज्य से सभी सरकारी दफ्तरों का समय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक कर दिया था। इससे मुलाजिमों की ड्यूटी का समय घटकर साढ़े छह घंटे रह गया था, हालांकि सरकार ने इस ड्यूटी अवधि में कोई भी ब्रेकफास्ट या लंच ब्रेक की व्यवस्था नहीं की थी। अब 9 से 5 बजे की पुरानी व्यवस्था बहाल होने पर पहले की तरह ही ड्यूटी में आधे घंटे का लंच ब्रेक लागू होगा।

Punjab news hindi

वहीँ दूसरी और मुख्यमंत्री मान द्वारा दफ्तरों के समय में किया गया बदलाव, पहले-पहल तो मुलाजिमों को रास नहीं आया। इनमें महिला कर्मचारियों की मुश्किलें बढ़ीं जो सुबह बच्चों को स्कूल के लिए तैयार करने और घर के काम निपटाने के बाद 9 बजे दफ्तर पहुंचती थीं। इसी तरह दूरदराज से बसों व अन्य साधनों से दफ्तर पहुंचने वाले मुलाजिमों को भी कठिनाई हुई। लेकिन कुछ ही दिन में मुलाजिमों ने नए समय में खुद को ढाल लिया था।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!