fbpx

(खुशखबरी) सहसवान से अलीगढ़ परिवहन निगम ने बस सेवा की प्रारंभ

(खुशखबरी) सहसवान से अलीगढ़ परिवहन निगम ने बस सेवा की प्रारंभ

जनता में हर्ष की लहर,परिवहन निगम अधिकारियों के निर्णय का क्षेत्र की जनता ने किया स्वागत

सहसवान।सहसवान क्षेत्र की जनता द्धारा एक लंबे समय से परिवहन निगम की बसों को अलीगढ़, आगरा, मुरादाबाद, तक चलाए जाने की जा रही मांग को सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक बदायूं अजय कुमार सिंह ने सहसवान से अलीगढ़ सेवा प्रारंभ करके एक मांग पूरी कर दी हैl
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक बदायूं अजय कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की बदायूं डिपो ने सहसवान क्षेत्र की जनता की एक लंबे समय से अलीगढ़ के लिए परिवहन निगम बस चलाए जाने की जा रही मांग को पूरा करते हुए सहसवान से अलीगढ़ के लिए प्रत्येक दिन निगम की एक बस प्रातः 8:00 बजे अकबराबाद चौराहा से अलीगढ़ के लिए प्रस्थान करेगी बस दहगवां, जुनावई ,गुन्नौर, चौराहे से नरौरा होती हुई अलीगढ़ 10:30 बजे पहुंचेगी तथा अपराह्न में 1:00 बजे अलीगढ़ मसूदाबाद परिवहन निगम बस स्टेशन से उपरोक्त मार्ग से होती हुई सहसवान से बदायूं पहुंचेगी जहां से वह बदायूं से सहसवान के लिए प्रस्थान कर बस वही होल्ड करेगी।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक बदायूं द्वारा परिवहन निगम की बस सहसवान से अलीगढ़ तक प्रारंभ कराए जाने से क्षेत्र की जनता ने सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अजय कुमार सिंह के निर्णय की सराहना की है तथा क्षेत्र की जनता ने हर्ष व्यक्त किया है।

रिपोर्ट-एस.पी सैनी (समर इंडिया)

Leave a Comment