Gold Silver Price Today : सोने चांदी के भाव में आज फिर गिरावट देखने को मिल रही है. एक्सपर्ट इसे सोने चांदी का रिकवरी का दौर बता रहे हैं. इसलिए भाव कभी ऊपर और नीचे हो रहे हैं. 1 और 2 फरवरी को सोने चांदी में आई हेवी गिरावट के बाद सोने चांदी में आज 5 फरवरी को एक बार फिर गिरावट आई है. MCX पर 24 कैरट सोने का भाव आज 2777 रुपये गिर होकर खुला है. इसके बाद सोने का भाव 150268 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया है.
वहीं चांदी के दाम में भी 16131 रुपये की गिरावट देखी जा रही है. इस फ्रेश कटौती के बाद चांदी का भाव अभी सुबह 9:06 बजे 252719 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गया है. जानिये आज ये गिरावट क्यों आई है:
क्यों गिर रहे आज सोने चांदी के भाव (why gold silver rate is falling today)
आज 5 फरवरी 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट की खबरों के पीछे थोड़ा सा तकनीकी बदलाव है. दरअसल, पिछले दो दिनों (3 और 4 फरवरी) की भारी उछाल के बाद आज सुबह बाजार में मामूली मुनाफावसूली और कीमतों का ठहराव देखा जा रहा है.
रिकॉर्ड तेजी के बाद मुनाफावसूली
कल (4 फरवरी) सोने चांदी ऐतिहासिक बढ़त हुई थी. जब कीमतें इतनी तेजी से बढ़ती हैं, तो बड़े निवेशक अपना मुनाफा बुक करने के लिए बेचना शुरू कर देते हैं, जिससे आज सुबह कीमतों में थोड़ी नरमी आई है.
डॉलर इंडेक्स में स्थिरता
कल जो डॉलर कमजोर हुआ था, वह आज निचले स्तरों पर टिका हुआ है. सोने की कीमतें सीधे तौर पर डॉलर से जुड़ी होती हैं. डॉलर में और अधिक गिरावट न होने की वजह से सोने को ऊपर जाने के लिए नया धक्का नहीं मिल रहा है.
लोअर सर्किट और नए कॉन्ट्रैक्ट्स
MCX (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज) पर आज 5 फरवरी के गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट्स एक्सपायर हो रहे हैं और ट्रेडर्स अब अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट्स में शिफ्ट हो रहे हैं. इस शिफ्ट (Rollover) के दौरान अक्सर बाजार में उतार-चढ़ाव या हल्की गिरावट दिखती है.

