अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Gold Silver Price 4 Feb 2026 : बाजार खुलते ही चढ़ा सोने चांदी का भाव, चेक करें आज का रेट

On: February 4, 2026 9:48 AM
Follow Us:
Gold Silver Price 4 Feb 2026
---Advertisement---

Gold Silver Price 4 Feb 2026 : आज बाजार खुलते ही सोने और चांदी के भाव में तेजी देखने को म‍िल रही है. सोना 4,611 रुपये ऊपर होकर 158,420 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम के स्‍तर पर पहुंच गया है और चांदी के भाव में सीधे 10,720 रुपये की तेजी देखी जा रही है. इसके साथ चांदी की कीमत 278,735 रुपये प्रत‍ि क‍िलोग्राम के स्‍तर पर आ गई है.

सोने और चांदी के भाव में दो द‍िनों की ग‍िरावट के बाद 3 फरवरी को एक फ‍िर तेजी देखने को म‍िली. 3 फरवरी की फाइनल क्लोजिंग तक बाजार ने जबरदस्त बाउंस बैक किया. कल बाजार में जो उछाल आया, उसने पिछले कई दिनों के नुकसान की भरपाई कर दी. MCX पर अप्रैल फ्यूचर वाला सोना कल रात सोना 7% से ज्यादा की तेजी के साथ करीब 1.54 लाख प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ. यह कल सुबह के मुकाबले करीब 8000 से 10000 रुपये की बढ़त है.

वहीं मार्च फ्यूचर वाली चांदी में तो कल रात तूफान था. यह 14.28% उछलकर करीब 2.70 लाख प्रति किलो पर बंद हुई. कल दिन के दौरान इसमें 31000 रुपये से ज्यादा की तेजी देखी गई.

लोअर सर्किट के बाद खरीदारी: सोमवार और रविवार को बाजार इतना गिर गया था कि भाव खरीदारी के लिए बहुत आकर्षक हो गए थे. बड़े फंड्स और ज्वेलर्स ने कल भारी मात्रा में सोना-चांदी खरीदा.

भारत-अमेरिका ट्रेड डील: राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा भारतीय सामानों पर टैरिफ 50% से घटाकर 18% करने की खबर ने पूरे मार्केट सेंटिमेंट को पॉजिटिव कर दिया.

ग्लोबल मार्केट (COMEX): अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना फिर से $4,900/ounce के पार निकल गया, जिसका असर भारतीय MCX पर दिखा.

आज 4 फरवरी के लिए क्या संकेत हैं?
आज सुबह जब बाजार खुला है, तो कल की तेजी के बाद अब स्थिरता देखी जा रही है. सोना आज 1.54 लाख रुपये के आसपास सपोर्ट ले रहा है. वहीं चांदी 2.70 लाख रुपये के स्तर को बनाए रखने की कोशिश कर रही है.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!