अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Gold and silver-price-6-january 2026-सोना और हो गया महंगा, चांदी ₹2,50,000 के पार

On: January 6, 2026 12:30 PM
Follow Us:
Gold and silver
---Advertisement---

Gold and silver-price-6-january 2026-सोने और चांदी की कीमत थमने का नाम नहीं ले रही। मंगलवार को वायदा बाजार में दोनों बहुमूल्य धातुओं के भाव फिर उछल गए। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर सुबह 11 बजकर 12 मिनट पर फरवरी डिलीवरी अनुबंध के लिए सोने की कीमत बीते सत्र के मुकाबले 0.37 प्रतिशत की उछाल के साथ 1,38,634 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। इसी समय, मार्च डिलीवरी के लिए चांदी की कीमत बीते सत्र के मुकाबले 1.82 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,50,625 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज की गई।

महानगरों में सोने का हाजिर भाव

goodreturns के मुताबिक, आज दिल्ली में सोने का भाव 24 कैरेट सोने के लिए ₹13,897 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के लिए ₹12,740 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने के लिए ₹10,427 प्रति ग्राम है।

मुंबई में आज सोने का भाव 24 कैरेट सोने के लिए ₹13,882 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के लिए ₹12,725 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने के लिए ₹10,412 प्रति ग्राम है।

कोलकाता में आज सोने का भाव 24 कैरेट सोने के लिए ₹13,882 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के लिए ₹12,725 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने के लिए ₹10,412 प्रति ग्राम है।

चेन्नई में आज सोने का भाव 24 कैरेट सोने के लिए ₹13,997 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के लिए ₹12,830 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने के लिए ₹10,700 प्रति ग्राम है।

आज बैंगलुरु में सोने का भाव 24 कैरेट सोने के लिए ₹13,882 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के लिए ₹12,725 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने के लिए ₹10,412 प्रति ग्राम है।

ग्लोबल मार्केट में सोना आज

tradingeconomics के मुताबिक, मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतें बढ़कर 4,460 डॉलर प्रति औंस से ऊपर पहुंच गईं। यह सोने में लगातार तीसरा कारोबारी सत्र है, जब कीमतों में तेजी दर्ज की गई। राजनीतिक अनिश्चितता के बीच सेफ-हेवन एसेट्स की बढ़ती मांग ने सोने को मजबूती दी है। सोमवार को सोने में 2.7 फीसदी की तेज उछाल देखने को मिली थी, जब अमेरिका द्वारा सप्ताहांत में वेनेजुएला में सैन्य कार्रवाई की गई, जिसके बाद राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को हिरासत में लिया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!