अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Gold and Silver Price : सोना हुआ सस्ता, चांदी की कीमतों में दर्ज की गई बढ़ोतरी

On: March 12, 2026 9:19 PM
Follow Us:
Silver and Gold Price
---Advertisement---

Gold and Silver Price: गुरुवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत 1500 रुपये (0.54 प्रतिशत) की तेजी के साथ 2,76,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। जबकि, सोने की कीमतों में लगातार 3 दिनों से जारी तेजी आज थम गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, आज दिल्ली में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 400 रुपये की मामूली गिरावट के साथ 1,65,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। बताते चलें कि बुधवार को चांदी का भाव 4275 रुपये टूटकर 2.75 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था। जबकि, सोने की कीमत 900 रुपये की तेजी के साथ 1,65,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।

डॉलर मजबूत होने की वजह से सस्ता हुआ सोना
एक्सपर्ट्स ने बताया कि निवेशकों के भू-राजनीतिक घटनाक्रमों और अमेरिका से वृहद आर्थिक संकेतों पर नजर रखने के बीच सोना और चांदी उल्टी दिशा में चले गए। लेमन मार्केट्स के रिसर्च एनालिस्ट गौरव गर्ग ने कहा कि सोने की कीमतों में थोड़ी गिरावट आई, जो डॉलर के मजबूत होने और महंगाई की लगातार चिंताओं के बीच मामूली गिरावट को दर्शाता है, जबकि चांदी में मजबूती दिखी क्योंकि कारोबारियों ने अमेरिका-ईरान की स्थिति से जुड़े भू-राजनीतिक तनाव के बीच संभावित खरीदारी के मौकों पर प्रतिक्रिया दिखाई।

हाजिर सोना-चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी
इसी बीच, अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी 1.25 डॉलर (1.47 प्रतिशत) बढ़कर 86.99 डॉलर प्रति औंस हो गई। वहीं दूसरी ओर, सोना भी मामूली तेजी के साथ 5178.45 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। मिराए एसेट शेयरखान के रिसर्च एनालिस्ट प्रवीण सिंह ने कहा, ”हाजिर सोना, कच्चे तेल की कीमतों से उलट कारोबार कर रहा है। सोना 5100-5250 डॉलर प्रति औंस के छोटे दायरे में कारोबार कर रहा है।” उन्होंने कहा कि ईरान ने चेतावनी दी है कि फारस की खाड़ी में तनाव बढ़ने पर दुनिया को कच्चे तेल के दाम 200 डॉलर प्रति बैरल तक बढ़ने के लिए तैयार रहना चाहिए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply