अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

देश में अभी भी ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’ के लोग पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं : Giriraj Singh

On: May 31, 2025 9:45 PM
Follow Us:
Giriraj Singh
---Advertisement---

बेगूसराय । केंद्रीय मंत्री और भाजपा के नेता Giriraj Singh ने कांग्रेस पार्टी पर जोरदार सियासी हमला बोला है। उन्होंने सीजफायर को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के दावे पर कांग्रेस की ओर से सवाल उठाने पर कहा कि कांग्रेस पार्टी हो या और कोई, देश में टुकड़े-टुकड़े गैंग के सदस्य हैं जो अभी भी पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं और सबूत मांग रहे हैं।

खड़गे और राहुल गांधी देते हैं निराधार बयान : Giriraj Singh

बेगूसराय में पत्रकारों से बातचीत में Giriraj Singh ने ऐसे लोगों को सलाह देते हुए कहा कि अगर सबूत मांगना है तो चले जाएं पाकिस्तान, वहां के प्रधानमंत्री से सबूत मांग लें, वे दे देंगे। सेना के प्रवक्ता ने जवाब दे दिया है। आज पाकिस्तान ‘बाप-बाप’ कर रहा है जब उसके देश में घुसकर आतंकियों के ठिकाने पर लक्षित अटैक हुआ।

Giriraj Singh ने कहा, “आज वहां का आतंकवादी बड़ी-बड़ी सभा कर हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गालियां दे रहा है। आज तो जिसको सबूत लेना हो वह पाकिस्तान जाए और पाकिस्तान में सबूत लेकर आए, वह सबूत होगा आतंकियों का खंडहर घर, सबूत होगा नौ एयर बेस जो खंडहर बन गया। हवाई जहाज या एक भी लड़ाकू विमान उड़ने लायक नहीं रहा। पूरे देश-दुनिया ने देखा है। लेकिन, भारत के कुछ लोग हैं जिनको सबूत चाहिए।”

Giriraj Singh भारत में भी कुछ लोग हैं जो पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं

उन्होंने कहा कि भारत में भी कुछ लोग हैं जो पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं। वे पाकिस्तान जाकर सबूत मांगे, चाहे कांग्रेस के हों या चाहे कोई और हो।

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ऑपरेशन सिंदूर के बाद विपक्ष पर आक्रामक रहे हैं। केंद्रीय मंत्री पहले भी कह चुके हैं कि आतंकवाद का नाश होना है। पड़ोसी देश की हालत अच्छी नहीं है। उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान आंतरिक कलह से जूझ रहा है। कुछ देशों को छोड़कर पूरी दुनिया में अलग पड़ गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!