अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Gas Problem After Dinner : रोज खाना खाने के बाद करें ये छोटे काम, गैस कभी नहीं करेंगी परेशान

On: February 4, 2026 9:53 AM
Follow Us:
Gas Problem After Dinner
---Advertisement---

Gas Problem After Dinner : आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में गैस, पेट भारी लगना, एसिडिटी और खट्टी डकारें बहुत आम समस्या बनती जा रही हैं. इसकी सबसे बड़ी वजहें गलत खानपान, देर रात खाना खाना , तनाव और कम फिजिकल एक्टिविटी हैं. कई लोगों को दिनभर यह समस्या महसूस होती रहती हैं और जब आराम मिलता है, तो रात को खाना खाने के बाद पेट में जलन, गैस और बेचैनी फिर शुरू हो जाती है. अगर समय रहते सही आदतें न अपनाई जाएं, तो यह समस्या रोजमर्रा की परेशानी बन सकती है.

सही समय पर हल्का खाना

रात में बहुत भारी और तला-भुना खाना खाने से बचना चाहिए, यह पाचन तंत्र पर ज्यादा दबाव डालता है. इससे खाना सही से नहीं पच पाता और खट्टी डकारें आने लगती हैं. कोशिश करें कि रात का भोजन सोने से कम से कम 2-3 घंटे पहले कर लें. डिनर में दाल, सब्जी, सूप, सलाद और हल्का घर का खाना शामिल करें. इससे पेट को आराम मिलता है और एसिडिटी का खतरा कम होता है.

घरेलू उपाय जो पाचन को करें मजबूत

अदरक और शहद पाचन के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं. सोने से पहले गुनगुने पानी में थोड़ा सा कद्दूकस किया अदरक और एक चम्मच शहद मिलाकर पीने से पेट को राहत मिल सकती है. इसके अलावा त्रिफला चूर्ण को गुनगुने पानी के साथ लेने से पेट साफ रहता है और गैस की समस्या कम होती है. हालांकि, त्रिफला चूर्ण लेने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें.

सोने से पहले अपनाएं ये आसान आदतें

रात को सोने से पहले एक गिलास गुनगुना पानी पीने की आदत डालें, इससे पाचन प्रक्रिया बेहतर हो पाती है. यह पेट को साफ रखने और टॉक्सिन्स बाहर निकालने में मदद करता है. साथ ही रात में ज्यादा मसालेदार, तला-भुना और बाहर का खाना खाने से बचें. सादा और हल्का भोजन ही खाएं, ताकि पेट शांत रहे और खट्टी डकारों की परेशानी न हो.

खाने के बाद तुरंत न लेटें

अक्सर लोग खाना खाने के बाद बिस्तर पर लेट जाते हैं, ऐसा करना पाचन के लिए नुकसानदायक हो सकता है. इससे पेट का एसिड ऊपर की ओर आ सकता है, जिससे जलन और डकारें होती हैं. बेहतर है कि आप भोजन के बाद 5-10 मिनट की हल्की वॉक करें. इससे पाचन क्रिया बेहतर होती है और गैस बनने की संभावना कम हो जाती है.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!