अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Gas Medicine Side Effects: सुबह खाली पेट गैस की दवा खाने से क्या आ सकता है हार्ट अटैक, डॉक्टर ने बताई ये वजह

On: April 1, 2026 11:07 AM
Follow Us:
Gas Medicine Side Effects:
---Advertisement---

Gas Medicine Side Effects: गैस, एसिडिटी और पेट फूलने की समस्या लोगों को परेशान करती है। कुछ लोगों को आए दिन ये समस्या बनी रहती है। ऐसे में लोग बिना डॉक्टर की सलाह के मेडिकल स्टोर से गैस की दवा खरीदकर खा लेते हैं। कुछ लोगों को इसकी आदत सी बन जाती है। वो सुबह कुछ भी भूल जाएं लेकिन गैस की गोली खाना नहीं भूलते हैं। वो एक गोली उन्हें दिनभर राहत पहुंचाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं गैस की इन दवाओं के नुकसान भी हो सकते हैं। बिना डॉक्टर की सलाह के खुद से ये दवाएं लंबे समय तक खाना सेहत के लिए हानिकारक है। ये धीरे लेकिन घातक काम करती हैं। आइये जानते हैं गैस की दवा खाने के नुकसान।

गैस की गोली खाने के नुकसान
इस्टाग्राम पर डॉक्टर सैयद ने एक महिला की कहानी बताई है जो लंबे समय से गैस की दवा का सेवन कर रही थीं। 35 साल की महिला गैस एसिडिटी से राहत पाने के लिए रोज सुबह Pantoprazole खाती थीं। उन्हें लगता था कि एसिडिटी के दवा कोई नुकसान नहीं होते हैं। लेकिन धीरे-धीरे उनके शरीर में बदलाव आने लगे। उन्हें दिन भर उदासी महसूस होती थी, जिसे वो शायद तनाव मान लेती थी। जब थकान महसूस होती को लगता कि काम का दबाव है। जब किसी काम में दिलचस्पी खत्म होने लगी तो लगा कि बर्नआउट है। हाथों में झनझनाहट होती तो लगा एंग्जायटी हो रही है।

गैस की दवाओं के साइड इफेक्ट
किसी ने इन बातों को आपस में नहीं जोड़ा, कि सालों तक एसिड को दबाना B12 के अवशोषण में रुकावट पैदा करता है। जिससे धीमी गति से आपके शरीर में विटामिन बी12 की कमी होने लगती है। नसें प्रभावित होने लगती हैं। मूड में बदल आने लगते हैं। होमोसिस्टीन का स्तर बढ़ने लगता है। ये सिंपल Biology है। विटामिन B12 की कमी ऐसे पता नहीं चलती है। डिप्रेशन, एंग्जायटी, नसों को होने वाला नुकसान इसके लक्षण हैं।

विटामिन बी12 की कमी से हार्ट अटैक का खतरा
अगर आप लंबे समय तक विटामिन बी12 की कमी से जूझते हैं तो कुछ लोगों में इससे दिल की बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। भारत में लाखों लोग रोज़ाना एसिड कम करने वाली दवाएं लेते हैं। बहुत कम लोगों को बताया जाता है कि उन्हें किस चीज़ पर नज़र रखनी है। और भी कम लोगों को B12 की कमी के बारे में चेतावनी दी जाती है। लेकिन ध्यान रखें हर दिल के दौरे की शुरुआत सीने में दर्द से नहीं होती। कुछ की शुरुआत थकान,उदासी और हाथों में सुन्नपन से होती है। लंबे समय में ये गोलियां हार्ट पर भी असर डालने लगती हैं और यही बात इसे खतरनाक बनाती है।

इसलिए अगर आपके हार्ट की रिपोर्ट नॉर्मल हैं और आप गैस एसिडिटी की दवा को नॉर्मल समझकर खाते आ रहे हैं। आपको लगता है बस एक गोली लेने से क्या होगा। एसिडिटी तो आम बात है। तो ऐसा बिल्कुल भी न करें। रोजाना दवा खाना गैस का इलाज नहीं है। बल्कि आप किसी अच्छे डॉक्टर को दिखाकर इस समस्या को ठीक करें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply