अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

पांच बार सांसद रहे पूर्व सांसद सलीम इकबाल शेरवानी ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर राजनीति से लिया संन्यास….सियासतदारों में मची खलबली

On: March 23, 2024 5:37 PM
Follow Us:
---Advertisement---

पांच बार सांसद रहे पूर्व सांसद सलीम इकबाल शेरवानी ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर राजनीति से लिया संन्यास….सियासतदारों में मची खलबली

बदायूं।बदायूं लोकसभा पांच बार सांसद दो बार केंद्रीय मंत्री रहे पूर्व सांसद सलीम इकबाल शेरवानी ने इलाहाबाद में जन्मदिन पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में राजनीति संन्यास लेने की जब घोषणा की तो उनके समर्थक सन्न रह गए उन्होंने कहा आज की राजनीति तथा तीन दशक पूर्व समय की राजनीति में काफी बदलाव है।इस बदलाव के चलते वह राजनीति से सन्यास ले रहे हैं।परंतु सेकुलर राजनीति के लिए वह हमेशा सेकुलर लोगों के साथ जुड़े रहेंगे तथा सेकुलर राजनीति करते रहेंगे।
श्री शेरवानी इलाहाबाद में जन्मदिवस के मौके पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों से कहा कि अब समय राजनीति में बदले की भावना का शुरू हो गया है।बदले की भावना के चलते स्वच्छ राजनीति करने वालों को भी लोग उसी ने नजरिया से देखते हैं उन्होंने कहा अब समय युवाओं को राजनीति में आगे आने का है युवा आगे आए और देश प्रदेश की राजनीति में हिस्सेदारी लेl

उन्होंने कहा लोकसभा चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है।परंतु रमजान इबादत का महीना है।इस महीने में इबादत में रहना होता है जैसे ही इबादत का महीना समाप्त होगा वह बदायूं जाएंगे तथा सेकुलर लोगों से बातचीत करेंगे विचार करेंगे उन्होंने कहा कि वह राजनीति से तो संन्यास ले रहे हैं परंतु सक्रिय सेकुलरिज्म राजनीति हमेशा करते रहेंगेl

रिपोर्ट – एस.पी सैनी (समर इंडिया)

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply