नई दिल्ली। Former CM Vijay Rupani : गुजरात के अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के तुरंत बाद लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट एआई171 गुरुवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में विमान में सवार भाजपा के वरिष्ठ नेता और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की मौत हो गई। रूपाणी की मौत पर राजनीतिक जगत में शोक की लहर है। कई नेताओं ने उनकी मौत पर दुख जताया।
Father’s sacrifice, son’s passion: The story of Nitish Reddy
Former CM Vijay Rupani की मौत पर दुख जताते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “विमान हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय रूपाणी का निधन अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है।
उनका जाना भाजपा परिवार के साथ-साथ गुजरात और देश की राजनीति की अपूरणीय क्षति है। असहनीय दुख और पीड़ा की इस घड़ी में परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और दुआ कर रहा हूं कि परिवार को तकलीफ सहन कर पाने की ताकत मिले। विनम्र श्रद्धांजलि।”
Former CM Vijay Rupani का निधन अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है
भाजपा के राज्यसभा सांसद संबित पात्रा ने लिखा, “अहमदाबाद में हुए दुर्भाग्यपूर्ण विमान हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य विजय रूपाणी जी के दुखद निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक और मन को झकझोर देने वाला है। उनका जाना न केवल गुजरात, बल्कि सम्पूर्ण भारतीय राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति है। महाप्रभु जगन्नाथ जी दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं इस कठिन समय में शोकसंतप्त परिजनों और समर्थकों को धैर्य एवं संबल प्रदान करें।”

