लखनऊ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं Former Chief Minister Akhilesh Yadav ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने किसानों को धोखा दिया है। खेती का लागत मूल्य बढ़ता जा रहा है। खाद, बीज, पानी, कीटनाशक सब कुछ महंगा हो गया है। भाजपा सरकार धोखा देने में अव्वल है। किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था वो वादा भी पूरा नहीं हुआ है।
नदियों के नाम पर सिर्फ सियासत करती है भाजपा: Akhilesh Yadav
Former Chief Minister Akhilesh Yadav ने कहा कि इस सरकार में किसानों को खेती के कार्य के लिए बिजली नहीं मिल पा रही है। किसानों की मक्का और अन्य फसलों के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है। फूलों की खेती भी सूख रही है। भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल है।
खेती किसानी की दशा दिन-ब-दिन खराब होती जा रही है। मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री और भाजपा के नेता किसानों, नौजवानों को भ्रमित करने और बरगलाने के लिए नये-नये बहाने गढ़ने में लगे रहते है।
Former Chief Minister Akhilesh Yadav ने कहा कि भाजपा सरकार में किसानों के फसलों की खरीद नहीं हो रही है। फसलों की खरीद में भाजपा के लोगों ने भारी भ्रष्टाचार किया। धान, गेहूं खरीद में सरकारी धन का बंदरबांट हुआ। भारी भ्रष्टाचार हुआ है। भाजपा सरकार में योजनाओं में जमकर भ्रष्टाचार और लूट हुई है।
Former Chief Minister Akhilesh Yadav भाजपा सरकार में फसलों की लूट है
श्री यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में फसलों की लूट है। इस सरकार ने समाजवादी सरकार के दौरान बनाई जाने वाली मंडियों का काम रोक दिया। सरकार बिचौलियों और उद्योगपतियों के लिए फसलों की खरीद कर रही है। सरकारी खरीद नहीं हो रही है। भाजपा सरकार का एजेंडा उद्योगपतियों को लाभ दिलाने का रहता है। इनको किसानों से कोई मतलब नहीं है।

