अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

ग्राम ढक नगला के पशुओं में फैला मुंहपका खुरपका रोग

On: November 8, 2025 11:40 PM
Follow Us:
---Advertisement---

ग्राम ढक नगला के पशुओं में फैला मुंहपका खुरपका रोग

दर्जनों पशु रोग की चपेट में जीवन मृत्यु के लिए कर रहे हैं संघर्ष

पशुपालकों में आक्रोश, सूचना देने के बाद भी नहीं पहुंच रहे पशु चिकित्सक

सहसवान (बदायूं) राजकीय पशु चिकित्सालय सहसवान क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम ढक नगला में एक पखवाड़े से पशुओं में मुंहपका खुरपका रोग का प्रकोप फैलने के चलते ग्राम के पांच दर्जन से ज्यादा पालतू गाय भैंस उनके बच्चे चपेट में आ रहे हैं चपेट में आने के कारण उनके पैरो में कीड़े पड़ जाने के कारण उनके घाव पर मक्खियों भिन्न बना रही हैं।पशुपालकों ने मामले की जानकारी क्षेत्रीय पशु चिकित्सा अधिकारी को देने के बावजूद कोई भी पशु चिकित्सा कर्मी मौके पर नहीं पहुंचा।जिसके कारण उपरोक्त मुंह पका खुर पका रोग तेजी के साथ क्षेत्र में फैल रहा है।

प्रकोप के चलते पशुपालकों में हड़कंप मचा हुआ है।वह अपने पशुओं का देसी इलाज के माध्यम से उपचार करने पर लगे हुए हैं।परंतु उन्हें राहत नहीं मिल पा रही हैं।
ग्राम के भूप सिंह वीरेंद्र भगवान दास प्रमोद अरविंद रामपाल आदि पशुपालको ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को पत्र भेजकर ग्राम में शीघ्र से शीघ्र पशु चिकित्सकों का कैंप लगाए जाने तथा रोग की चपेट में आए हुए पशुओं का उपचार करने की मांग की है।जिससे उनके जीवन को बचाया जा सके अगर समय रहते पीड़ित पशुओं का उपचार नहीं किया गया तो जहां पीड़ित पशुओं की जान जा सकती है वही शेष बच्चे पशु भी उपरोक्त की चपेट में आ सकते हैं।इस बाबत पशु चिकित्साधिकारी से मोबाइल पर उनका पक्ष जानने का प्रयास किया परंतु संपर्क नहीं हो सका।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!