अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

पीएम मोदी ने वादा निभाया, दुश्मन के घर में घुसकर मारा : Fatehjung Singh Bajwa

On: May 13, 2025 3:38 PM
Follow Us:
Fatehjung Singh Bajwa
---Advertisement---

चंडीगढ़। पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता Fatehjung Singh Bajwa ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय सेना की तारीफ की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने जो वादा किया था, उसे उन्होंने पूरा करके दिखाया। उन्होंने भारत की सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक को एक ऐतिहासिक और साहसिक कदम बताया और इसे भारत की सैन्य और कूटनीतिक सफलता का प्रतीक बताया।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ भारत की सैन्य ताकत और नेतृत्व का प्रतीक: Brij Bhushan Sharan Singh

 

Fatehjung Singh Bajwa ने कहा, “मैं सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उनकी सरकार और भारत की जनता को दिल से मुबारकबाद देना चाहता हूं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि हम दुश्मन के घर में घुसकर वार करेंगे और उन्होंने वह करके दिखाया। हमारी वायुसेना ने पाकिस्तान के नौ प्रमुख आतंकवादी ठिकानों को तबाह कर दिया, जिसमें करीब 100 आतंकवादी मारे गए। लश्कर-ए-तैयबा समेत कई आतंकवादी संगठनों के गढ़ों पर हमला कर उन्हें धराशायी किया गया।”

Fatehjung Singh Bajwa ने कहा कि यह कोई छोटी उपलब्धि नहीं है। एक परमाणु संपन्न देश की सीमा में घुसकर, उसके एयरबेस और आतंकी ठिकानों को नष्ट करना और फिर सुरक्षित लौट आना, यह हमारी सेना की रणनीतिक दक्षता और साहस का प्रमाण है। भारत की विदेश नीति ने भी यहां बड़ी भूमिका निभाई। आज विश्व के ज्यादातर देश भारत के साथ हैं। सिवाय तुर्की और कुछ हद तक चीन के, बाकी सभी देशों ने भारत के रुख को समर्थन दिया है।

Fatehjung Singh Bajwa ने कांग्रेस और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर जुबानी हमला करते हुए कहा कि राहुल गांधी की बचकानी आदत हो गई है कि हर राष्ट्रीय सफलता पर सवाल उठाएं। जब सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक की योजना बनाई जा रही थी, तब सरकार ने सभी पार्टियों को विश्वास में लिया था। हमारी सेना, वायुसेना और नौसेना ने विस्तार से जानकारी दी थी कि किन ठिकानों पर हमला किया गया, कहां मिसाइलें दागी गईं और क्या नुकसान पहुंचाया गया।

Fatehjung Singh Bajwa हम दुश्मन के घर में घुसकर वार करेंगे और उन्होंने वह करके दिखाया

कांग्रेस द्वारा विशेष सत्र बुलाने की मांग को गैर जरूरी बताते हुए उन्होंने कहा कि आज जब हमारी सेना ने इतनी बड़ी सफलता हासिल की है, तो इस तरह की मांगें सेना का मनोबल गिराने वाली हैं। क्या राहुल गांधी कहना चाहते हैं कि हमारी सेना, हमारे जनरल झूठ बोल रहे हैं? यह समय राजनीति का नहीं, एकजुटता का है। देश के सभी दलों और लोगों को सेना के साथ खड़े होना चाहिए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!