अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Fatehabad : कमरे में सोने के लिए कहकर पिता ने 13 वर्षीय बच्ची का किया रेप, मायके गई हुई थी मां

On: May 6, 2025 6:27 PM
Follow Us:
Fatehabad
---Advertisement---

Fatehabad : हरियाणा के फतेहाबाद जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जाखल थाना क्षेत्र के एक गांव में एक पिता पर ही अपनी 13 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगा है। घटना का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता की मां अपने घर लौटी और बेटी ने उसे अपनी आपबीती बताई।

Fatehabad में दिव्यांग का सिर काटकर थैले में ले जाने वाले भाई को मिली फांसी की सजा

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता की मां ने जाखल पुलिस को दी शिकायत में बताया कि घटना के दिन वह मायके गई हुई थी और घर पर उसकी 13 वर्षीय बेटी और पति ही मौजूद थे।

शिकायत के मुताबिक, बीते 1 मई की रात तेज हवा चलने पर पिता ने बेटी को कमरे में सोने के लिए कहा। इसी दौरान पिता ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि पिता ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी ताकि वह किसी को इस बारे में न बताए।

Fatehabad भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया

मां की शिकायत पर जाखल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!