अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

पाकिस्तान ने इंसानियत का किया कत्ल : Farooq Abdullah

On: April 29, 2025 12:27 PM
Follow Us:
Farooq Abdullah
---Advertisement---

जम्मू। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुई आतंकी घटना पर जेकेएनसी के अध्यक्ष Farooq Abdullah ने कहा कि हमें इस घटना को लेकर बहुत ही ज्यादा अफसोस है। लेकिन, हमारा पड़ोसी आज भी यह नहीं समझता है कि उसने इंसानियत का कत्ल किया है।

माफी मांगने के लिए अल्फाज नहीं : Omar Abdullah

सोमवार को मीडिया से बातचीत के दौरान Farooq Abdullah ने कहा कि अगर पाकिस्तान यह समझता है कि इस तरह की आतंकी घटना से हम लोग पाकिस्तान चले जाएंगे तो पाकिस्तान को इस गलतफहमी को दूर करना चाहिए। हम जब 1947 में उनके साथ नहीं गए तो आज क्यों जाएंगे।

हमने तब टू नेशन थ्योरी को पानी में फेंक दिया था। हम आज भी टू नेशन थ्योरी को मानने के लिए तैयार नहीं हैं। भारत में रहने वाले हिन्दू, सिख, ईसाई, मुसलमान हम सभी एक हैं। पाकिस्तान अगर यह सोचता है कि हम इस आतंकी घटना के बाद कमजोर हो जाएंगे तो वह गलत हैं। हम किसी भी कीमत पर कमजोर नहीं होने वाले हैं। हम इससे मजबूत हो रहे हैं। पाकिस्तान को अच्छा जवाब दिया जाएगा।

Farooq Abdullah हम लोगों ने हमेशा भाईचारे को पकड़ा है

पाकिस्तान के साथ बातचीत पर Farooq Abdullah ने कहा कि मैंने हमेशा बातचीत का समर्थन किया है। लेकिन, जो आतंकी घटना पहलगाम में हुई। 26 निर्दोष लोगों को उनके परिजनों के सामने मौत के घाट उतार दिया गया। हम पीड़ितों को क्या जवाब देंगे कि हम पाकिस्तान के साथ बात करेंगे।

क्या ऐसा करना पीड़ितों के लिए इंसाफ होगा। आज भारत चाहता है ऐसी कार्रवाई हो, जिससे दोबारा ऐसी कोई चीज न हो। आतंकी हमले के दौरान टूरिस्टों की मदद करने वाले लोगों के बारे में फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि हम लोगों ने हमेशा भाईचारे को पकड़ा है। आज भी उसका उदाहरण आप लोगों के सामने आ गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!