अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

सड़क किनारे पड़ा मिला किसान का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप..

On: November 12, 2025 7:45 PM
Follow Us:
---Advertisement---

सड़क किनारे पड़ा मिला किसान का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप..

बदायूं।वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव अलऊआ निवासी हाकिम सिंह (40 वर्ष) का शव बुधवार को सुबह बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव हर्रायपुर मोड़ के पास पड़ा मिला।परिजनों ने हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगाया है।पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम हाउस भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

मृतक के भतीजे विकास ने बताया कि सोमवार को चाचा गांव दियोरी में दसवां संस्कार में शामिल होने गए थे।शाम को घर लौट रहे थे तो बिसौली में बगरैन का रहने वाला एक व्यक्ति मिल गया, वह उसकी बाइक पर बैंठकर बगरैन तक आए।शाम को घर आए तो बाइक सवार घर आया और बोला कि हामिक ने बाइक पर बैठकर उसकी जेब से पर्स चोरी कर लिया।चाचा उस समय घर पर नहीं थे।मंगलवार की सुबह चाचा उसके घर बगरैन गए।जिसके बाद वह घर नहीं लौटे।आरोप है कि उसी बाइक सवार ने उनकी पीटकर हत्या कर दी और शव को हर्रायपुर की मोड़ के पास फेंक दिया।पुलिस मामले की जांच कर रही है। इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!