नई दिल्ली : External Affairs Minister S Jaishankar ने शुक्रवार को ईरान और इजरायल के विदेश मंत्रियों से फोन पर बातचीत की।
Arrest of Hindu religious leader in Bangladesh: India expresses concern
External Affairs Minister S Jaishankar का दोनों देशों के अपने समकक्ष मंत्रियों के साथ ऐसे समय संपर्क हुआ है जबकि इसरायल ने आज ही तड़के ईरान में कई ठिकानों पर हवाई हमले किए जिसमें वहां के कई वरिष्ठ सैनिक अधिकारी और परमाणु वैज्ञानिकों के मारे जाने की रिपोर्ट आ रही हैं।
विदेश मंत्री ने सोशल मीडिया पर अलग-अलग पोस्ट में ईरान और इजरायल के विदेश मंत्रियों से फोन पर अपनी बातचीत की जानकारी दी। उन्होंने ईरान के विदेश मंत्री को खुद फोन किया था जबकि इजरायल की विदेश मंत्री ने अपनी ओर से फोन करके उनसे बातचीत की ।
श्री जयशंकर ने एक पर एक संक्षिप्त पोस्ट में कहा,“ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अरागची से आज शाम ताजा स्थिति पर बातचीत की।”
External Affairs Minister S Jaishankar ने ईरान और इजरायल के विदेश मंत्रियों से फोन पर अपनी बातचीत की जानकारी दी
उन्होंने इससे कुछ समय पहले एक पोस्ट में कहा कि इस समय घटित हो रही घटनाओं के बारे में उन्हें इजरायल के विदेश मंत्री गिडियोन सार का फोन आया था।

