अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Petrol-Diesel : सरकार का बड़ा फैसला, पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में की बड़ी कटौती

On: March 27, 2026 11:17 AM
Follow Us:
Petrol-Diesel
---Advertisement---

Excise Duty on Petrol-Diesel: क्रूड ऑयल के बढ़ते दाम के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। पेट्रोल और डीजल पर स्पेशल एडिशनल एक्साइज ड्यूटी में बड़ी कटौती की गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी को 13 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 3 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है। वहीं, डीजल पर इसे 10 रुपये प्रति लीटर से घटाकर शून्य कर दिया गया है। इससे पेट्रोल और डीजल की कीमेंत कम हो सकती हैं। केंद्र ने पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ने से रोकने के लिए ये फैसला लिया है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) को इससे फायदा मिल सकता है।

क्या सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल?

एक्साइज ड्यूटी घटने के बाद सबसे पहला सवाल आपके मन में यही उठेगा कि क्या अब पेट्रोल और डीजल भी सस्ते हो जाएंगे? सच ये है कि एक्साइज ड्यूटी में कटौती का मतलब पेट्रोल-डीजल के दामों में सीधी कमी नहीं है। दरअसल, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर पहुंच चुकी है। इस वजह से ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के लिए बिना पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए अपना काम चलाना बहुत मुश्किल हो गया है। इसी स्थिति को संभालने के लिए सरकार ने अपनी एक्साइज ड्यूटी को कम कर दिया है।

सरकार ने यह कदम ऐसे समय में उठाया है, जब अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष की वजह से वैश्विक ऊर्जा संकट गहराता जा रहा है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से कई जहाज वहां फंसे हैं। वहीं, कच्चे तेल की सप्लाई प्रभावित हुई है और इसके चलते यह काफी महंगा हो चुका है। इससे पहले गुरुवार (28 मार्च) को देश की प्राइवेट तेल कंपनी नायरा एनर्जी ने पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए थे। पेट्रोल पर 5 रुपये और डीजल पर 3 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी।

देश में पेट्रोल-डीजल के दाम
बात कीमतों की करें तो नई दिल्ली में पेट्रोल के दाम 94.77 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.67 रुपये प्रति लीटर पर है। मुंबई में पेट्रोल 103.54 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.03 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। कोलकाता में पेट्रोल की कीमतें 105.41 रुपये और डीजल 92.02 रुपये प्रति लीटर है, जबकि चेन्नई में पेट्रोल 101.06 रुपये और डीजल 92.49 रुपये प्रति लीटर के आसपास है।

इसके अलावा बेंगलुरु में पेट्रोल 102.96 रुपये और डीजल 90.99 रुपये प्रति लीटर है। हैदराबाद में पेट्रोल 107.50 रुपये और डीजल 95.70 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। अहमदाबाद, लखनऊ, जयपुर और पुणे जैसे शहरों में भी कीमतें इन्हीं के आसपास हैं।

सरकार ने साफ किया है कि भारत के पास लगभग 2 महीने के लिए तेल और ईंधन का पर्याप्त भंडार है। साथ ही लोगों से अपील की है कि वे कमी की अफवाहों को लेकर घबराएं नहीं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!