अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

संसद के बाहर जोरादार हंगामा, राहुल गांधी ने कही बड़ी बात

On: February 4, 2026 4:33 PM
Follow Us:
sansad
---Advertisement---

नई दिल्ली। संसद में आज यानि 4 फरवरी को विरोध प्रदर्शन के दौरान एक अलग नजारा देखने को मिला। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को गद्दार दोस्त बताया। इस बात का जवाब देते हुए बिट्टू ने भी राहुल को देश का दुश्मन कहा।

कौन हैं रवनीत सिंह बिट्टू?

रवनीत सिंह बिट्टू का राजनीतिक सफर काफी दिलचस्प रहा है। वे पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय बेअंत सिंह के पोते हैं और तीन बार कांग्रेस के टिकट पर सांसद रह चुके हैं।

पार्टी परिवर्तन- 2024 के लोकसभा चुनाव से ठीक पहले उन्होंने कांग्रेस का साथ छोड़ बीजेपी का दामन थाम लिया था।

वर्तमान स्थिति- हालांकि वे 2024 का चुनाव लुधियाना से हार गए थे, लेकिन बीजेपी ने उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें राज्यसभा के जरिए केंद्र में रेल तथा खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी।

क्यों बढ़ा तनाव?

यह भिड़ंत तब हुई जब संसद में आठ विपक्षी सांसदों के निलंबित किया गया। राहुल गांधी द्वारा बिट्टू को श्गद्दारश् कहना उनकी पुरानी पार्टी निष्ठा को लेकर कटाक्ष था, जबकि बिट्टू का श्देश का दुश्मनश् कहना राहुल गांधी के विदेशी दौरों पर दिए गए बयानों की ओर इशारा माना जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!