अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

धर्मांतरण के मास्टरमाइंड छांगुर पर Enforcement Directorate का शिकंजा; बलरामपुर के 12 और मुंबई के दो ठिकानों पर एक साथ रेड, हवाला फंडिंग से जुटाए 100 करोड़

On: July 17, 2025 1:42 PM
Follow Us:
Enforcement Directorate
---Advertisement---

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में धर्मांतरण सिंडिकेट चलाने वाले मास्टरमाइंड जमालुद्दीन उर्फ छांगुर के खिलाफ पुलिस लगातार शिंकजा कसती जा रही है। इसी कड़ी में Enforcement Directorate ने गुरुवार सुबह 5 बजे 14 जगहों पर छापेमारी की। जानकारी के मुताबिक, ईडी ने बलरामपुर के 12 और मुंबई के 2 ठिकानों पर छापेमारी की। मधपुर व उतरौला नगर में भी छांगुर के ठिकानों पर ईडी की टीम मौजूद है।

Enforcement Directorate ने गुरुग्राम में मनोरंजन कंपनी की 120 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की

आरोपी नवीन से शहजाद शेख को 2 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए थे, जिसके बाद शेख के बांद्रा और माहिम स्थित आवासों पर छापेमारी की गई। बता दें कि छांगुर और उसकी सहयोगी नीतू उर्फ नसरीन सलाखों के पीछे है।

कैसे भिखारी से ‘पीर’ बना छांगुर?

छांगुर अपने गांव छोड़कर मुंबई चला गया था। वहां पर उसने लोगों को बताया कि वो पीर है। खुद को पीर बताने वाले बाबा से लोग जुड़ने लगे। नवीन रोहरा (जमालुद्दीन) और उनकी पत्नी नीतू रोहरा (नसरीन) भी इसी दौरान मुंबई में बाबा से मिले और पूरे परिवार के साथ अपना धर्म बदल लिया था।

Enforcement Directorate  ने बलरामपुर के 12 और मुंबई के 2 ठिकानों पर छापेमारी की

मुंबई से वापस आने के बाद छांगुर ने गांव में प्रधान का चुनाव दो बार जीता। इसके बाद वहीं पर उसने अपने मुरीदों से मिलने के लिए एक दरगाह के पास ही जगह बना ली। बाबा से मिलने के लिए लोग दूर-दूर से आने लगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!